दरभंगा में मर्डर! काशीकांत ठाकुर की गोली मारकर हत्या, भाग रहा कुख्यात कुमोद ठाकुर हथियारों के साथ गिरफ्तार।

 


​
दरभंगा में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं जिसका ताजा उदाहरण बिरौल थाना क्षेत्र से सामने आया है। रविवार की रात एक व्यक्ति की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। लेकिन गनीमत यह रही कि स्थानीय लोगों की बहादुरी और पुलिस की मुस्तैदी से हत्यारा भागते वक्त दबोचा गया।

बीती रात्रि दिनांक 08.11.2026 (रविवार) को बिरौल थाना अंतर्गत ग्राम पड़री में एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान काशीकांत ठाकुर के रूप में हुई है।
​हत्या करने के बाद आरोपी अपनी मोटरसाइकिल से बहेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मलौल की तरफ भाग रहा था। भागने के क्रम में उसने मलौल गांव के ही एक व्यक्ति को टक्कर मारकर जख्मी कर दिया, जिससे खुद आरोपी भी घायल हो गया। आरोपी की यह हरकत देखकर स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए उसे दबोच लिया और हीरा यादव के दरवाजे पर पकड़कर रखा। इसकी सूचना तुरंत वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) दरभंगा को दी गई। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और ग्रामीणों की मदद से घायल अपराधी को अपने कब्जे में लिया। साथ ही बिरौल थाने की पुलिस भी पीछे-पीछे वहाँ पहुँच गई। पूछताछ में पकड़े गए अपराधी ने पड़री गांव में काशीकांत ठाकुर की हत्या करने में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। आरोपी की पहचान कुमोद ठाकुर (पिता- स्व० महेश ठाकुर, उम्र करीब 45 वर्ष, ग्राम- पड़री, थाना- बिरौल, जिला- दरभंगा) के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसी ने काशीकांत ठाकुर की गोली मारकर हत्या की थी।।”


“तलाशी के दौरान पुलिस ने कुख्यात कुमोद ठाकुर के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार और अन्य सामान बरामद किए हैं:
​देसी स्वचालित पिस्तौल (मैगजीन सहित) – 01
​अतिरिक्त मैगजीन – 01
​जिंदा कारतूस (7.65 KF) – 40 पीस
​धारदार दबिया – 01
​मोबाइल – 01, हेलमेट – 01
​एक क्षतिग्रस्त सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल
​टायर का बना हुआ हेलमेट जैसा कवर, हैंड प्रोटेक्टर और बॉडी प्रोटेक्टर
​चश्मा (02 जोड़ी) और एक बैग” !

“इस पूरे ऑपरेशन को सफल बनाने वाली छापेमारी टीम में पु०नि० सह थानाध्यक्ष बहेड़ा थाना, पु०नि० सह थानाध्यक्ष बिरौल थाना, परि०पु०अ०नि० सुरेन्द्र कुमार और बहेड़ा थाने की रिजर्व गार्ड शामिल रही। जनता की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा अपराधी हथियारों के साथ सलाखों के पीछे पहुँच गया है।”

“दरभंगा में इस तरह की आपराधिक घटनाओं पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Mr.M.H. Khan
Author: Mr.M.H. Khan


Leave a Comment

और पढ़ें