दरभंगा :_ जिला अग्निशमन पदाधिकारी, बेतिया की अध्यक्षता में दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर मीडिया बंधुओं को अग्निशमन विभाग की तैयारियों, अग्नि सुरक्षा एवं बचाव कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर जिला अग्निशमन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पर्व के दौरान किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। पश्चिम चम्पारण जिले में कुल 115 अग्निशमन कर्मियों एवं 27 अग्निशमन वाहनों की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं त्वरित बचाव कार्य के लिए अग्निशमन कर्मियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है।
जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने आमजनों से अपील की कि दीपावली में पटाखे सुरक्षित एवं खुले स्थानों पर ही जलाएं तथा छठ पर्व के दौरान घाटों पर विशेष सावधानी बरतें। किसी भी आपातकालीन स्थिति में अग्निशमन विभाग को तत्काल सूचना दें।
Author: Mr.M.H. Khan










