शिवहर :_ मुजफ्फरपुर सिटी एसपी के पद से स्थानांतरित होकर शिवहर के नए पुलिस अधीक्षक (SP) बनाए गए मोहिबुल्लाह अंसारी ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।


नई जिम्मेदारी संभालने के बाद मोहिबुल्लाह अंसारी शिवहर के प्रसिद्ध शिव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने जिले में शांति, सद्भाव और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कामना की।
उनकी इस धार्मिक यात्रा की तस्वीरें और जानकारी सामने आने के बाद यह चर्चा का विषय बनी हुई है। एक पुलिस अधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारी संभालने के साथ धार्मिक आस्था के प्रति उनका यह भाव भी सामने आया है।
अब शिवहर जिले में पुलिस प्रशासन की कमान मोहिबुल्लाह अंसारी के हाथों में होगी। जिले के लोगों को उनसे बेहतर पुलिसिंग, सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर उम्मीदें हैं।
Author: Mr.M.H. Khan










