वैशाली में 16 महीने में 444 सड़क दुर्घटनाएं, 464 मौतें सदर अस्पताल,गंगवाड़ा में सिजेरियन के माध्यम से प्रथम प्रसव संपन्न, जिलाधिकारी ने जच्चा-बच्चा को नवजात शिशु किट प्रदान किया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सभी 40 अभ्यर्थियों के नामांकन स्वीकृत, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 13 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में निजी नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थानों के लिए BNRC पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया को लेकर अभिमुखीकरण कार्यक्रम 7348 स्टाफ नर्स की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती लोकतंत्र के हत्यारे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता सहित चुनाव आयोग के सभी सहयोगी पदाधिकारियों को बर्खास्त करो:किसान महासभा 

गोधन संरक्षण एवं प्रबंधन योजना लागू कराने को डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

दरभंगा,(डॉ संजय कुमार सहनी);_आज दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को शहर के वीआईपी रोड स्थित दूल्हा-दुल्हिन मंदिर परिसर में मंगलवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं गौप्रेमियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राम उदित दास उर्फ मौनी बाबा ने की। बैठक में बिहार में गोधन संरक्षण, संवर्धन एवं प्रभावी प्रबंधन से संबंधित विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में डॉ. वंदना झा ने ग्रामीण विकास की अवधारणा तथा बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्गत “बिहार जीविका गोधन संरक्षण एवं प्रबंधन योजना” से संबंधित पत्र का उल्लेख करते हुए योजना के उद्देश्य, उपयोगिता तथा इसके प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता पर विषय प्रवेश कराया। उन्होंने कहा कि गोधन संरक्षण को केवल धार्मिक भावना से जोड़कर देखने के बजाय इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि, रोजगार, पर्यावरण संरक्षण तथा आत्मनिर्भरता से जोड़कर देखा जाना चाहिए।

इस दौरान उपस्थित गौप्रेमियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अपने-अपने विचार और सुझाव रखे। चर्चा के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बिहार जीविका गोधन संरक्षण एवं प्रबंधन योजना को दरभंगा जिले में प्रभावी रूप से लागू कराने तथा इससे संबंधित आवश्यक पहल सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी, दरभंगा को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गोधन संरक्षण के लिए योजनाबद्ध प्रयास होने से निराश्रित एवं अनुपयोगी समझे जाने वाले पशुधन के संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण परिवारों की आय, जैविक खाद के उपयोग, कृषि की उत्पादकता तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिल सकता है। इसके लिए सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों, गौशालाओं, पशुपालकों और आम नागरिकों के बीच समन्वय आवश्यक है।

बैठक में शिव किशोर रॉय, शिव जी चौपाल, ललन झा, अनिल अग्रवाल, डॉ. संजय कुमार सहनी, अभिषेक कुमार झा, आशीष कुमार मिश्र, डॉ. दिलीप कुमार, अभय कुमार शर्मा, हीरा चौधरी, अजीत कुमार मिश्र एवं नवोद सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में ललन झा ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में उपस्थित लोगों ने गोधन संरक्षण एवं प्रबंधन से जुड़े विषयों को प्रशासन के समक्ष व्यवस्थित रूप से रखने तथा योजना के क्रियान्वयन के लिए आगे भी सामूहिक पहल जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।


Leave a Comment

और पढ़ें