
दरभंगा:_ हनुमाननगर प्रखंड के गोधैला में स्थित एस.आर.वी. पब्लिक स्कूल में 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर एक विशेष समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की एकेडमिक हेड सुश्री प्रीति रानी एवं छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से पौधारोपण करके किया गया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें “विविधता में एकता” का खूबसूरत संदेश देखने को मिला। बच्चों ने बिहारी, पंजाबी, कश्मीरी, गुजराती आदि राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा धारण कर विविधतापूर्ण संस्कृति की सुंदर झलक पेश की।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही उपस्थित सभी बच्चों के बीच बिस्किट और टॉफी का वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Author: Mr.M.H. Khan











