बिहार MLC शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र दरभंगा के संभावित निर्दलीय उम्मीदवार अरुण कुमार झा ने ठोका ताल लोकवार्ता के बैनर तले ‘बिहार बचाएगा लोकतंत्र’ का तीसरा कार्यक्रम आयोजित बिना नोटिस आयुष चिकित्सकों के क्लिनिको मे छापामारी कतई बर्दाश्त नहीं करेगा नीम संगठन-डा सुमित कुमार,जिला अध्यक्ष। आशा फैसलिटेटर संघ एटक की बैठक में उठा हक और सम्मान का मुद्दा, 30 दिन के भुगतान समेत कई मांगों पर जोर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर माहौल एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : जिला पदाधिकारी। 2674 विद्यालयों में गूंजा प्रकृति संरक्षण का संदेश, बच्चों ने बनाए पक्षियों के लिए घोंसले।

फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

15 अक्टूबर तक शत-प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्रेशन आईडी बनाने का निर्देश

पंचायतवार माइक्रो प्लान तैयार कर लंबित किसानों को चिन्हित करने पर जोर

दरभंगा, 15 सितम्बर 2026 :-जिलाधिकारी दरभंगा  कौशल कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में फार्मर रजिस्ट्री के प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों में किसानों की फार्मर रजिस्ट्रेशन आईडी बनाने की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान बहेड़ी, हनुमाननगर, जाले, तारडीह, बिरौल, घनश्यामपुर, गौड़ाबौराम, किरतपुर एवं बेनीपुर प्रखंडों में फार्मर रजिस्ट्री की स्थिति की समीक्षा की गई।

संबंधित पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप लगभग 50 प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण की जा चुकी है।

जिलाधिकारी ने कार्य की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि किसानवार माइक्रो प्लान तैयार कर प्रत्येक लंबित किसान को चिन्हित किया जाए तथा अभियान चलाकर उनकी फार्मर रजिस्ट्रेशन आईडी बनाना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं बरती जाए।

जिलाधिकारी ने अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, सदर को बहेड़ी प्रखंड का नोडल पदाधिकारी नामित करते हुए प्रखंड के शत-प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्रेशन आईडी बनाने का निर्देश दिया। साथ ही, उन्होंने नोडल पदाधिकारी को प्रतिदिन कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने पीएम-किसान योजना के लाभुक किसानों का डाटा भी संकलित करने का निर्देश दिया,ताकि पीएम-किसान के लाभुकों में जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री लंबित है, उन्हें चिन्हित कर रजिस्ट्रेशन की कार्रवाई पूरी की जा सके।

जिलाधिकारी ने उप परियोजना योजना निदेशक, आत्मा को हनुमाननगर प्रखंड में फार्मर रजिस्ट्री कार्य का नियमित अनुश्रवण करने का निर्देश दिया।

उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि 15 अक्टूबर 2026 तक जिले में शत-प्रतिशत पात्र किसानों की फार्मर रजिस्ट्रेशन आईडी बनाने का लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाए।

उन्होंने पंचायतवार कार्ययोजना तैयार करने तथा किसान सलाहकारों के माध्यम से पंचायत स्तर पर किसानों को चिन्हित कर फार्मर रजिस्ट्री कराने का निर्देश दिया। साथ ही, संबंधित पदाधिकारियों को प्रतिदिन पंचायतों में जाकर कार्य की प्रगति का अनुश्रवण करने तथा किसानों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने को कहा।

जिलाधिकारी ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसलिए सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी आपसी समन्वय के साथ अभियान मोड में कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा के अंदर लक्ष्य प्राप्त करना सुनिश्चित करें।

बैठक में सहायक समाहर्ता श्रीमती कल्पना रावत, अपर समाहर्ता राजस्व रोहित कुमार,जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ, संबंधित प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, सहायक तकनीकी प्रबंधक, कृषि समन्वयक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, किसान सलाहकार सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। बैठक में सभी अंचलाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।

 

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें