बिहार MLC शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र दरभंगा के संभावित निर्दलीय उम्मीदवार अरुण कुमार झा ने ठोका ताल लोकवार्ता के बैनर तले ‘बिहार बचाएगा लोकतंत्र’ का तीसरा कार्यक्रम आयोजित बिना नोटिस आयुष चिकित्सकों के क्लिनिको मे छापामारी कतई बर्दाश्त नहीं करेगा नीम संगठन-डा सुमित कुमार,जिला अध्यक्ष। आशा फैसलिटेटर संघ एटक की बैठक में उठा हक और सम्मान का मुद्दा, 30 दिन के भुगतान समेत कई मांगों पर जोर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर माहौल एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : जिला पदाधिकारी। 2674 विद्यालयों में गूंजा प्रकृति संरक्षण का संदेश, बच्चों ने बनाए पक्षियों के लिए घोंसले।

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के लिए क्विज़ चरण शुरू, युवाओं से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील

 

बेतिया :_ भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने तथा उनकी प्रतिभा, विचारों और नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) 2027 का आयोजन किया जा रहा है।

MY Bharat (मेरा युवा भारत) युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार का  15 से 29 वर्ष की आयु के युवाओं के लिए राष्ट्रीय मंच है। 

यह मंच युवाओं को विभिन्न अवसरों, स्वयंसेवा, सीखने, मेंटरशिप, सहभागिता एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों से जोड़ता है। युवा www.mybharat.gov.in⁠� के माध्यम से इस अभियान से जुड़ सकते हैं।

 

 

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 युवाओं के लिए देश के सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय युवा कार्यक्रमों में से एक है।

 

*इसका आयोजन राष्ट्रीय युवा दिवस, 12 जनवरी, स्वामी विवेकानंद जी* की जयंती के अवसर पर किया जाता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित युवाओं को अपने विचार, नवाचार और सुझाव राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है। विशेष रूप से *यह युवाओं को माननीय प्रधानमंत्री जी के साथ सीधे संवाद करने* तथा विकसित भारत के निर्माण से संबंधित अपने विचार साझा करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।

 

 

इस पूरी प्रक्रिया का पहला और महत्वपूर्ण चरण *VBYLD(विकसित भारत )क्विज़* है। क्विज़ के माध्यम से युवा इस राष्ट्रीय अभियान में अपनी भागीदारी की शुरुआत कर सकते हैं।

 

 

 

 

VBYLD 2027 का क्विज़ चरण 30 सितंबर तक MY Bharat पोर्टल पर खुला हुआ है। अतः सभी *15 वर्ष या उससे ऊपर के युवाओं* से अपील की गई है कि वे बिना विलंब किए MY Bharat पोर्टल पर अपना पंजीकरण पूर्ण करें और VBYLD 2027 क्विज़ में भाग लें।

 

 

विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, ITI, अन्य शैक्षणिक संस्थानों, युवा संगठनों एवं युवा समूहों से भी अपील है कि वे अपने संस्थान से अधिक से अधिक युवाओं को इस अभियान से जोड़ें और उन्हें क्विज़ में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।

 

 

MY Bharat पर पंजीकरण के लिए युवा www.mybharat.gov.in⁠� पर जाकर Register Now विकल्प का उपयोग कर सकते हैं। मोबाइल नंबर अथवा ई-मेल के माध्यम से OTP सत्यापन के बाद आवश्यक विवरण भरकर पंजीकरण पूरा किया जा सकता है।

युवाओं से अपील है कि वे इस अवसर को केवल एक क्विज़ के रूप में न देखें, बल्कि इसे अपने विचारों और प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने की दिशा में पहला कदम मानें।

 

 

आज ही पंजीकरण करें, क्विज़ में भाग लें और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएँ।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें