बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट।

बेतिया:- अग्निशमन पदाधिकारी के द्वारा सभी पटाखा विक्रेताओ को आवश्यक निर्देश दिया गया की भंडारण के स्थान पर काम से कम दो वाटर CO2 तथा 2 डीसीपी पोरोटेबल अग्निशमक यंत्र एवं दो ड्रम पानी अवश्य रखें इसके संचालन की जानकारी उन्हें तथा उनके कर्मी को दें। उक्त बातें मनीष कुमार, जिला अग्निशमन पदाधिकारी और संजय कुमार,अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी पश्चिम चंपारण बेतिया द्वारा मीना बाजार अंतर्गत सभी पटाखा दुकानों का निरीक्षण के दौरान पटाख़ा दुकान दारो को निर्देश देते हुए कही। सभी को पूर्ण अनुपालन हेतु निर्देश दिए गए।
Author: Mr.M.H. Khan









