
दरभंगा:_ लहेरियासराय स्थित दरभंगा सर्किट हाउस में जदयू महिला प्रदेश अध्यक्ष सह एमएलसी, शिवरानी प्रजापति का जदयू के कार्यकर्त्ता एवं स्थानीय लोगो द्वारा स्वागत किया गया। मौके पर जदयू के कार्यों का का उल्लेख करते हुए शिवरानी प्रजापति ने बताया की नीतीश कुमार ने बिहार को सजाने और विकास का काम किया है और महिलाओं को आगे बढ़ाने में उनका अहम योगदान रहा है। उन्होंने बताया आज समाज के सभी समुदाय एक होकर नीतीश कुमार की कार्यों का उल्लेख किया जा रहा है। श्रीमती शिवरानी ने बताया पूर्व मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, नीतीश कुमार के कार्यों को हर घर तक पहुंचना है, महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उनको आगे आना होगा। इस मौके पर सर्किट हाउस में सभी समुदाय के लोगो ने एक आवाज में नीतीश कुमार के कामों की प्रशंसा किया। और महिला प्रदेश अध्यक्ष ने कहा हर गांव हर शहर नीतीश के कार्यों को बताना है और उनको जोड़ना है। इस अवसर पर कुमारी खुशबू रानी जनता दल प्रभारीललित झा प्रदेश महासचिव,श्याम रेखा मिश्रा,प्रदेश महासचिव महिला प्रकोष्ठ,अंजना शर्मा,नगर महिला अध्यक्ष, फूल कुमारी देवी,प्रिया पासवान,अमोला कुमारी, शांति देवी, बिंदु कुमारी, शोभा कुमारी, सुजाता देवी नीलू कुमारी बबीता पंडित चंदा देवी डॉ राकेश कुमार ने पाग चादर पहनाकर अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर रमेश कुमार पंडित,नरेंद्र नारायण, सुबोध पंडित,प्रमोद पंडित,जय कृष्णा पंडित, दिनेश पंडित,विवेक अशोक पंडित,शंकर पंडित,विष्णु देव पंडित, अशोक पंडित,नंदकिशोर पंडित,चमक लाल पंडित, सत्यनारायण पंडित, मिथिलेश पंडित,मुन्ना पंडित सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे

Author: Darpan 24 News










