
विद्यालय रसोईया का विगत 6 महीना का वकाया भुगतान जल्द दिया जाय

दरभंगा:_बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ ऐक्टू सिंहवाड़ा दरभंगा का विगत 8 सितंबर से सिंहवाड़ा के सिमरी बीआरसी पर आज चौथे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा l रिंकू देवी के नेतृत्व में रसोईयों ने अपने माँगो के समर्थन में नारे लगाते हुए एक मार्च निकाला और बीआरसी सिमरी के मुख्य द्वार को जाम कर प्रदर्शन किया जिसे सम्बोधित करते हुए रसोईया संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने कहा समाज की अन्तिम पंक्ति की ये महिला कामगार स्कूल खुलने से लेकर बंद होने तक अपना सेवा देती है, लेकिन बिहार की डबल इंजन की सम्राट सरकार न्यूतम मजदूरी तो नहीं दे रही है, जो कुछ भी एक छोटी सी रकम 3300/- सौ रूपये दे रही है वह भी विगत 6 महीना से बकाया है, सरकार और विभाग को इसकी कोई चिंता नहीं है, पुरे बिहार में रसोईयों का आक्रोश सरकार पर बढ़ा है, हम वकाये मानदेय का भुगतान जल्द करने की माँग करते हैं, विद्यालय रसोइयों की अन्य वाजिव माँग रसोइयों को सरकारी कर्मी का दर्जा, सरकारी न्यूनतम मजदूरी रसोईयों के लिए लागु करना, रिटायरमेंट पैकेज देना, एनजीओ को मध्यान्न भोजन योजना से हटाना, रसोईयों का सुरक्षा और सम्मान आदि मुद्दे जो वर्षों से लम्वित है, हम माँग करते हैं कि सरकार अविलम्ब इसे लागु करे, सभा को मनोज मंडल, दुलरिया देवी, सम्पत देवी, भगवती देवी, पूनम देवी, सुनीता देवी, रेखा देवी, किरण देवी आदि ने सम्बोधित किया, प्रदर्शन में दर्जनों रसोईया ने भाग लिया l
Author: Darpan 24 News










