विपिन हाई स्कूल के प्रांगण मे होगा ट्रैफिक चालान मामलों का निपटारा

  1. बेतिया:_शनिवार को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत में ट्रैफिक चालान मामलों के निपटारा को ले विपिन हाई स्कूल के प्रांगण में काउंटर बनाए गए हैं। जहां न्यायिक पदाधिकारीयों की देखरेख में हीं जिला परिवहन कार्यालय तथा ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों के द्वारा चलान मामलों का निपटारा किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव धीरेंद्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि ट्रैफिक चालान एवं परिवहन कार्यालय के मामलों का सहुलियत पूर्वक निपटारा किए जाने को ले हीं यह विशेष व्यवस्था की गई है। ऐसे मामलों के पक्षकार विपिन हाई स्कूल में पहुंच अपने वादों का निपटारा करा सकते हैं। नेशनल लोक अदालत की कार्रवाई प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगी
Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें