बेतिया, पश्चिमी चंपारण :_ गोरखपुर में 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित First Gorakhpur Physio Conclave 2026 में बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से शामिल हुए दो फिजियोथेरेपिस्ट को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल तथा गोरखपुर के महापौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कॉन्क्लेव में West Champaran Physiotherapy Welfare Association (WPWA) की सचिव डॉ. कीर्ति शुक्ला को ‘वुमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। वहीं, आयोजन सचिव डॉ. अश्विनम रंजन सिंह को ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड’ प्रदान किया गया।

दोनों फिजियोथेरेपिस्ट को मिला यह सम्मान पश्चिम चंपारण जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इस तरह के आयोजन फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में कार्यरत पेशेवरों को प्रोत्साहित करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं में फिजियोथेरेपी के महत्व को व्यापक स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Author: Mr.M.H. Khan










