बिहार सरकार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत राज्य की प्रतिभावान तैराक माही श्वेतराज को बिहार पुलिस में पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है। माही ने 77वीं सीनियर नेशनल एक्वाटिक चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर फ्रीस्टाइल, 50 मीटर फ्रीस्टाइल और 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धाओं में तीन स्वर्ण पदक जीतकर पूरे देश में राज्य का गौरव बढ़ाया था।

इस शानदार उपलब्धि के उपलक्ष्य में वैशाली के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा द्वारा माही श्वेतराज को पुलिस अवर निरीक्षक पद का जिलादेश पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। एसपी शुभांक मिश्रा ने माही की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि उनकी लगन, प्रतिभा और समर्पण प्रदेश के अन्य युवाओं व खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ा प्रेरणास्रोत है।
Author: Darpan 24 News










