ईख पदाधिकारी श्रीराम सिंह के व्यवहार से क्षुब्ध वरिष्ठ पत्रकारों ने मुख्यमंत्री कार्यक्रम में समाचार संकलन करने का किया बहिष्कार  

 

वरिष्ठ पत्रकार सागर सूरज ने डीपीजीआरओ मोतिहारी के न्यायालय में किया मुकदमा दायर,सुनवाई 11 सितम्बर को नियत 

डीएम मोतिहारी से गोपनीय जांच कराने की किया मांग 

 

मोतिहारी:_तानाशाह ईख पदाधिकारी श्रीराम सिंह के व्यवहार से क्षुब्ध होकर वरिष्ठ पत्रकारों ने मुख्यमंत्री कार्यक्रम में समाचार संकलन करने का बहिष्कार करने की घटना का कई पत्रकार संगठन ने तीव्र निंदा किया है।

मीडिया प्रतिनिधियों एवं सरकारी मान्यताप्राप्त पत्रकारों को गेट संख्या 01 गांधी मैदान मोतिहारी में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी ईख पदाधिकारी मोतिहारी श्री राम सिंह की मनमानी एवं दुर्व्यवहार से क्षुब्ध होकर मुख्यमंत्री के मोतिहारी कार्यक्रम का कवरेज करने का वहिष्कार कर कई सरकारी मान्यताप्राप्त संपादक वापस चले गये । श्री राम सिंह मनमानी ढंग से मीडिया पास के अलावे प्रेस एक्रीडेशन कार्ड को देखने के बावजूद भी आधारकार्ड उपलब्ध नही रहने के कारण प्रवेश नही करने दिये तथा स्वयं अपना पहचान पत्र नही लगाये है तथा पत्रकारों पर मनमानी घौंस जमा रहे है।जिला प्रशासन द्वारा आधार कार्ड की अनिर्वायता का कोई निर्देश प्राप्त नही था।

जिले के वरिष्ठ पत्रकार सागर सूरज ने इनके आचरण एवं कृतकरण का मुकदमा जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मोतिहारी में न्यायालय में अनन्य पंजीयन संख्या- 40211 01010 92604 805 दायर किया है| इसकी सुनवाई दिनांक-11/09/2026, को 11AM बजे नियत है ।

 

पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार की निंदा

 

 

मुख्यमंत्री के मोतिहारी कार्यक्रम में पत्रकारों के साथ प्रवेश के दौरान किए गए कथित दुर्व्यवहार की ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद नाथ तिवारी एवं प्रदेश महासचिव आदित्य कुमार दुबे ने कड़ी निंदा की है।

दोनों पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पदाधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।यदि प्रशासन ने मामले में शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की, तो ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बिहार के पदाधिकारी एवं पत्रकार मोतिहारी पहुंचकर धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें

स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी), पश्चिम चम्पारण, बेतिया में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, वित्तीय समावेशन एवं ऋण वितरण की प्रागति की समीक्षा, कृषि एवं एमएसएमई ऋण पर विशेष बल।