12 दिसंबर 2026 को दिल्ली महारैली में भाग लो का किया आह्वाहन


दरभंगा :_बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के निर्णय के आलोक में 01ली सितम्बर को राज्य कर्मियो का काला दिवस के अवसर पर दरभंगा जिला महासंघ के द्वारा पोलोफिल्ड लहेरियासराय से प्रदर्शन प्रस्थान कर पुरानी पेंशन योजना (ओ0पी0एस0) लागू करने की माँगो को लेकर मुख्यमंत्री बिहार सरकार को सम्बोधित माँग संलेख जिलाधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी को सौपा गया। प्रदर्शन आयुक्त कार्यालय, आई0जी0 कार्यालय, व्यवहार न्यायालय, निबंधन कार्यालय, टावर चैक का भ्रमण कर समाहरणालय के मुख्य द्वार पर पहूँचा। इस अवसर पर अरूण कुमार झा की अध्यक्षता में रैली किया गया, जिसे सम्बोधित करते हुए महासंघ के जिला मंत्री फूल कुमार झा ने कहा की आज के दिन ही बिहार सरकार ने राज्य कर्मियों को पूर्व से चली आ रही पेंशन की प्रथा को समाप्त कर अंशदायी नई पेंशन योजना लागू कर दिया गया, इसलिए हमलोग राज्य कर्मियों द्वारा काला दिवस के रूप में मनाते है। केन्द्र सरकार ने 1 ली जनवरी 2004 से नई पेंशन योजना लागू किया। तब से अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ एवं केन्द्रीय कर्मचारी संगठन लगातार आन्दोलन पर है। केन्द्र सरकार ने कर्मचारी आन्दोलन के दबाव में एन0पी0एस0 के स्थान पर यू0पी0एस0 योजना लागू किया। जो कर्मचारी विरोधी है। केन्द्र सरकार ने 2013 में पी0एफ0आर0डी0ए0 विधेयक पास कारकर काला कानून हमलोगो पर थोप दिया। कई राज्य सरकारो ने कर्मचारी आन्दोलन के फलस्वरूप पुरानी पेंशन लागू कर दिया। परन्तु केन्द्र सरकार पी0एफ0आर0डी0ए0 में कर्मचारियों से की गई कटौती राशि एवं राज्य सरकारो द्वारा जमा की गई 14 प्रतिशत की राशि वापस नहीं कर रही है। इसलिए पी0एफ0आर0डी0ए0 कानून वापस लेने की माँग कर्मचारी संगठन कर रहा है। पुरानी पेंशन लागू करने ठेका, संविदा कर्मियों को नियमित करने की माँग को लेकर अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ ने 12 दिसम्बर 2026 को दिल्ली के राम लीला मैदान में लाखों कर्मचारियों का महारैली आयोजित किया है। जिसमें बिहार से हजारो कर्मचारी भाग लेगें।
इस अवसर पर मो0 ईशा खाँ, शिवेन्द्र कुमार, विपिन कुमार झा, राम वचन यादव, रितेश कुमार, रम्भा कुमारी, सिकन्दर कुमार, सुधाकर सिंह, प्रिंयका कुमारी, सूर्य देव राय, क्षत्री यादव, फकीरा पासवान, राजदेव यादव, जयमाला कुमारी, नीशा कुमारी, आदि ने विचार व्यक्त किया तथा पुरानी पेंशन लागू करने हेतु संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।
अंत में सभा को हरे राम झा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के वाद सभा की कार्रवाही समाप्त की गई।
Author: Darpan 24 News










