20 सितंबर को प्रेक्षागृह ऑडिटोरियम में भव्य एवं ऐतिहासिक होगा पूजन एवं स्वजातीय सम्मेलन समारोह।

बेतिया, 30 अगस्त 2026 भगवान बलभद्र एवं भगवान सहस्रार्जुन पूजनोत्सव की तैयारियों को लेकर कलवार विकास समिति, बेतिया की महत्वपूर्ण बैठक आज रविवार को सुप्रिया रोड स्थित समीर होंडा के सभागार हॉल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्री पप्पू गुप्ता जी ने की।

 

बैठक में आगामी 20 सितंबर, रविवार को प्रेक्षागृह ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले भव्य पूजन एवं स्वजातीय सम्मेलन समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं एवं तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।

 

बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष का पूजनोत्सव एवं स्वजातीय सम्मेलन भव्य, ऐतिहासिक और समाज की एकता का प्रतीक होगा। कार्यक्रम में पूजन-विधि, यजमान व्यवस्था, अतिथि सत्कार, सम्मान समारोह, प्रसाद वितरण, सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई।

 

समिति के अध्यक्ष पप्पू गुप्ता ने कहा कि भगवान बलभद्र एवं भगवान सहस्रार्जुन का पूजनोत्सव हमारी आस्था, संस्कृति, गौरवशाली परंपरा और सामाजिक एकता का पर्व है। इस आयोजन को सफल बनाने में समाज के प्रत्येक परिवार की सहभागिता महत्वपूर्ण है।

 

उन्होंने समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं, माताओं-बहनों एवं युवाओं से 20 सितंबर को परिवार सहित प्रेक्षागृह ऑडिटोरियम पहुंचकर पूजन एवं स्वजातीय सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। बैठक में डॉ अमिताभ चौधरी, अजय प्रसाद, रविंद्र प्रसाद, राजू प्रसाद, मुन्ना प्रसाद, मदन प्रसाद,आशीष कुमार , सुनील कुमार गुप्ता, अभिषेक कुमार , अरविंद प्रसाद, सावन कुमार , पिंटू जी, पन्ना लाल प्रसाद, अरुण प्रसाद सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें