रेड क्रॉस सोसाइटी ने टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को गोद लिया 

 

बेतिया :_ भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा, पश्चिम चंपारण, बेतिया के सदस्यों ने टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को गोद लिया है। रविवार को रेड क्रॉस भवन में 43 टीबी मरीजों के बीच पोषण की पोटली का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसीएमओ सह जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. रमेश चंद्रा ने कहा कि रेड क्रॉस की सक्रियता एवं सहयोग सराहनीय है। उन्होंने बताया कि प्रोटीनयुक्त डायट प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। नियमित दवा सेवन, सावधानी एवं प्रोटीनयुक्त भोजन से टीबी खत्म हो जाएगा। रेड क्रॉस सचिव डॉ. जगमोहन कुमार, कोषाध्यक्ष रजत कुमार तोदी, संयुक्त सचिव जगदेव प्रसाद ने बताया कि इस पोषण की पोटली में दाल, सोयाबीन, चीनी, चना, ओट्स, दलिया आदि प्रोटीनयुक्त खाद्य सामग्री है। टीबी के कीटाणु के फैलाव को रोकने के लिए मरीज एवं उनके परिजन को काॅटन व डिस्पोजल मास्क भी दिया गया।

विदित हो कि चेयरमैन डॉ. सुशील प्रसाद चौधरी, वाइस चेयरमैन विश्वनाथ झुनझुनवाला, सचिव डॉ. जगमोहन कुमार, कोषाध्यक्ष रजत कुमार तोदी, संयुक्त सचिव जगदेव प्रसाद, प्रबंध समिति सदस्य सत्येंद्र शरण, श्याम राज, शिव कुमार सिंह, रेमी पीटर हेनरी, सैयद शकील अहमद, तरुण कुमार, अजय कुमार केशान, डॉ. अनिल कुमार मोटानी, संजय कुमार, आजीवन सदस्य बृजमोहन गुप्ता, पिंकी देवी, अनिल कुमार, डॉ. संजय कुमार, सरिता कुमारी गुप्ता, अर्चना कुमारी, उमाशंकर कुमार, इंदु कुमारी, मनीष पोद्दार, विश्वजीत केशान,अभिजीत केशान, कनिष्क केशान, डॉ. कौशिक कुमार केशान, सुंदरम देवी, मेरी एडलीन, डॉ. दिवाकर राय, मो. रिजवान, सच्चिदानंद ठाकुर, मो. आरिफ सहित मां वेलफेयर ट्रस्ट ने निक्षय मित्र बन 43 टीबी मरीजों को गोद लिया है। मरीजों को छ: महीने तक प्रति माह पोषण की पोटली दी जाएगी। कार्यक्रम में आजीवन सदस्य इमरान कुरेशी, अजहर आलम, डॉ. इंद्रासन साह, स्वयंसेवक राम कुमार, कर्मी रामरतन प्रसाद का सराहनीय सहयोग रहा।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें