गया :_ आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी चल रही है. डोभी थाना अंतर्गत सिंहपुर के रहने वाले सुरेंद्र कुमार सुमन उर्फ भगत यादव के विभिन्न ठिकानों पर ईओयू की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. गया और डोभी में पांच ठिकानों पर ईओयू छापेमारी कर रही है. इसके अलावे औरंगाबाद और झारखंड में स्थित ठिकानों पर भी यह कार्रवाई जारी है. ईओयू टीम ने भगत यादव के पुत्र मोनू यादव को हिरासत में लिया है.2025 में विधानसभा चुनाव लड़ चुके सुरेंद्र कुमार सुमन उर्फ भगत यादव के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई पटना में एक गोपनीय तौर पर शिकायत दर्ज कराई गई थी. ईओयू की टीम ने शिकायत का सत्यापन किया और फिर शुक्रवार को कार्रवाई शुरू की. सोर्स से मिली जानकारी के अनुसार आर्थिक अपराध इकाई पटना में शिकायत की गई थी कि सुरेंद्र कुमार सुमन उर्फ भगत यादव ने अवैध तरीके से तकरीबन 200 एकड़ जमीन की अर्जित की है.यह जमीनें जबरन कब्जा, रंगदारी और अपराधिक गठजोड़ के बूते अर्जित की गई हैं. वहीं, करोड़ों की अकूत संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया गया है. शिकायत में बताया गया है कि सुरेंद्र कुमार सुमन उर्फ भगत यादव ने अपने रिश्तेदारों और करीबियों के नाम पर भी बेनामी संपत्ति अर्जित की है.वहीं, सोर्स से मिली जानकारी के अनुसार आर्थिक अपराध इकाई की टीम को कई दस्तावेज हाथ लगे हैं. अभी तक मिले दस्तावेजों में 76 अलग-अलग संपत्तियों के संबंध में विवरण है. करीब एक दशक में यह संपत्ति बनाई गई है. यह संपत्ति डोभी, बजौरा, परसावां, बड़गांव, बाराचट्टी, बोधगया में बनाई गई है. वहीं, पटना और बोधगया में भी फ्लैट खरीदा है.गोपनीय तौर पर की गई शिकायत में बताया गया है कि सुरेंद्र कुमार सुमन उर्फ भगत यादव ने अनन्या क्रॉप्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी का संचालन करते हैं. इस कंपनी की आङ में काली कमाई को व्हाइट मनी के रूप में तब्दील करना है. भगत यादव के 200 एकड़ जमीन अर्जित करने के मामले में विभिन्न तरीके की जमीनें भी शामिल है, जिसे अवैध तरीके से उसने वर्षों से कब्जा कर अपनी प्रॉपर्टी बनाई है.

Author: Darpan 24 News










