पटना में खाद्य संरक्षा इकाई की छापेमारी, मीठापुर के मां जानकी स्टोर से 30 हजार रुपये का पैकेटबंद पेयजल जब्त मिथिला विभूति सम्मानोपाधि से डीएसपी सम्मानित बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत दरभंगा जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर शपथ ग्रहण पूर्व विधानसभा प्रत्याशी के ठिकानों पर EOU का छापा, अकूत संपत्ति अर्जित करने का आरो बेतिया में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुये मुख्यमंत्री, कहा- सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध मोतिहारी में जहरीली शराब कांड पर अदालत का बड़ा फैसला, चार दोषियों को आजीवन कारावास और लाखों का जुर्माना, एसपी ने दी शराब माफियाओं को कड़ी चेतावन

मिथिला विभूति सम्मानोपाधि से डीएसपी सम्मानित

दरभंगा:_ विद्यापति सेवा संस्थान दरभंगा के तत्वाधान में आयोजित 54वें त्रिदिवसीय मिथिला विभूति पर्व समारोह के अंतर्गत बिरौल अनुमंडल के डीएसपी संजीव शेखर झा को मिथिला विभूति सम्मानोपाधि से अलंकृत करने की घोषणा संस्थान द्वारा की गई थी। लेकिन अपरिहार्य कारणवश उक्त कार्यक्रम के दिन जिलाधिकारी उपस्थित नहीं हो सके। इसलिए शनिवार को उनके कार्यालय कक्ष में विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ. बैद्यनाथ चौधरी बैजू, स्वागत महासचिव प्रो जीवकांत मिश्र, प्रो उदय कांत मिश्र, पुरूषोत्तम वत्स आदि के द्वारा उन्हें मिथिला चित्रकला से सुसज्जित पाग, चादर, ताम्रपत्र एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मौके पर डीएसपी संजीव शेखर झा ने इस सम्मान के लिए संस्थान के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम मिथिला के लिए गौरव का प्रतीक है, इसका आयोजन भविष्य में और वृहत स्वरूप में किया जाना चाहिए।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें