पटना;_आज सुशासन दिवस के अवसर पर पटना स्थित पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुआ और 24 नवंबर 2005 को हमारे नेता आदरणीय श्री Nitish Kumar जी के नेतृत्व में बिहार में शुरू हुई सुशासन की ऐतिहासिक यात्रा तथा इस दौरान हासिल की गई महत्वपूर्ण उपलब्धियों को स्मरण किया।

आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के दूरदर्शी नेतृत्व, दृढ़ इच्छाशक्ति और विकास के प्रति अटूट संकल्प ने बिहार की राजनीति और शासन व्यवस्था को एक नई दिशा दी। उनके नेतृत्व में बिहार ने भय, अराजकता और अव्यवस्था के दौर से निकलकर कानून का राज, सामाजिक न्याय, सुशासन और विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, महिला सशक्तीकरण, आधारभूत संरचना और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में हुए ऐतिहासिक कार्यों ने बिहार की तस्वीर और तकदीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यह यात्रा केवल सरकार की उपलब्धियों की कहानी नहीं है, बल्कि जनविश्वास, सामूहिक संकल्प और अनगिनत लोगों के अथक परिश्रम की भी गाथा है।
इस अवसर पर हमने पार्टी के उन लाखों समर्पित नेताओं, जमीनी कार्यकर्ताओं एवं निष्ठावान समर्थकों के संघर्ष, समर्पण और योगदान को नमन एवं स्मरण किया, जिन्होंने सुशासन की राजनीति को जन-जन तक पहुंचाने और उसे धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Author: Mr.M.H. Khan










