कुशेश्वरस्थान / दरभंगा :_ कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के डीह कलना गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद गांव में ! मारपीट की इस घटना में जदयू किसान मोर्चा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रतिनिधि रामवतार राय समेत एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया है । घायलों में अंकित राय भी शामिल हैं । घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से थाने में अलग – अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है । रामवतार राय के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में सुधीर राय , राम नंदन राय समेत ३३ लोगों को नामजद किया गया है । आरोप लगाया गया है कि आरोपितों ने लाठी , भाला , फरसा एवं रॉड से लैस होकर उनके घर पर हमला किया और मारपीट कर कई लोगों को घायल कर दिया । वहीं , दूसरे पक्ष के रोहित राय के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में केदार राय , रामवतार राय , दिनकर राय समेत २० लोगों को नामजद किया गया है। इस प्रकार दोनों पक्षों की ओर से कुल ५३ लोगों को आरोपित बनाया गया है । थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Author: Darpan 24 News










