बुलेट एजेंसी के पास से अपाची बाइक चोरी, 03 नवंबर को FIR दर्ज, लेकिन आज तक न बाइक बरामद, न चोरों का सुराग! आखिर पुलिस की जांच कहां अटकी है?

बेतिया (पश्चिमी चंपारण)। पश्चिमी चंपारण के बेतिया में वाहन चोरों के हौसले बुलंद हैं और दूसरी तरफ बानूछापर थाना पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। थाना क्षेत्र अंतर्गत बुलेट एजेंसी के पास से एक अपाची मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित ने न्याय की उम्मीद में थाने का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने 03 नवंबर 2026 को FIR भी दर्ज कर ली, लेकिन सवाल यह है कि FIR दर्ज होने के बाद आगे क्या हुआ?
*क्या बानूछापर थाना पुलिस की जिम्मेदारी सिर्फ FIR दर्ज कर कागजी प्रक्रिया पूरी करना रह गई है?*
चोरी हुई मोटरसाइकिल का विवरण:
– रजिस्ट्रेशन नंबर: BR 22 BK 5550
– वाहन: अपाची मोटरसाइकिल
– रंग: ब्लैक (काला)
– चोरी का स्थान: बुलेट एजेंसी के पास IDFC बैंक , बानूछापर थाना क्षेत्र, बेतिया।
हैरानी की बात यह है कि FIR दर्ज हुए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन पीड़ित को अब तक न तो चोरी गई मोटरसाइकिल की बरामदगी की कोई सूचना मिली है और न ही मामले की जांच में हुई प्रगति की कोई स्पष्ट जानकारी।
आखिर पुलिस ने अब तक क्या किया? क्या घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले गए? क्या संदिग्धों की पहचान के लिए कोई विशेष प्रयास हुआ? क्या वाहन चोरों के नेटवर्क की जांच की गई? इन सवालों का जवाब कौन देगा?
सवाल सिर्फ एक मोटरसाइकिल चोरी का नहीं, बल्कि आम जनता की सुरक्षा और पुलिस की जवाबदेही का है। जब थाने में FIR दर्ज होने के बाद भी पीड़ित को अपनी बाइक का कोई सुराग नहीं मिलता, तो आम आदमी न्याय की उम्मीद किससे करे?
अब सवाल बानूछापर थाना पुलिस और पुलिस के वरीय अधिकारियों से है कि आखिर चोरी की इस घटना का खुलासा कब होगा? क्या पीड़ित को सिर्फ FIR की कॉपी देकर छोड़ दिया जाएगा या मोटरसाइकिल की बरामदगी के लिए कोई ठोस कार्रवाई भी होगी?
जनता जानना चाहती है—FIR दर्ज हो गई, अब कार्रवाई कब होगी?
Author: Darpan 24 News










