बिहार में सहयोग शिविर के दौरान सीएम का एक्शन देखने को मिला है. लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 15 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. जिन अधिकारियों पर लापरवाही बढ़ाने के कारण कार्रवाई हुई है उसमें सबसे अधिक राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारी हैं.

मुख्यमंत्री ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के 9 अधिकारियों पर कार्रवाई की है. इसके साथ 4 लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों पर भी कार्रवाई हुई है. ग्रामीण विकास विभाग और नगर विकास विभाग के एक-एक अधिकारी और कार्रवाई की गई है.
जिन अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है उनके नाम हैं:-
1. संतोष कुमार सुमन, अंचल अधिकारी, नवगछिया, भागलपुर, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
2. पंकज कुमार, अंचल अधिकारी, फारबिसगंज, अररिया, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
3. रमेश कुमार, अंचल अधिकारी, बोधगया, गया, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
4. रंजीत कुमार उपाध्याय, अंचल अधिकारी, मखदुमपुर, जहानाबाद, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
5. प्रियंका सिंह, अंचल अधिकारी, त्रिवेणीगंज, सुपौल, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
6. वीणा वैशाली, कार्यपालक पदाधिकारी, निर्मली एवं सिमराही सुपौल नगर विकास एवं आवास विभाग
7. रोहित कुमार दुबे, सहायक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, प्रमंडल- शेखपुरा
8. भोलानाथ, कनीय अभियंता, मुजफ्फरपुर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग
9. श्याम बाबू राय, कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, प्रमंडल- मझौलिया पश्चिम चंपारण
10. पवन कुमार, कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, प्रमंडल- सुरसंड सीतामढ़ी
11. शुभम कुमार, राजस्व कर्मचारी, गोपालगंज, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
12. जयप्रकाश, अंचल अधिकारी, हवेली खरगपुर, मुंगेर, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
13. अर्चना कुमारी, अंचल अधिकारी, टेटिया बंबर, मुंगेर, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
14. रवि रंजन, प्रखंड विकास अधिकारी, आरा सदर, भोजपुर, ग्रामीण विकास विभाग
15. संजीव कुमार, अंचल अधिकारी, कोढ़ा कटिहार, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
Author: Mr.M.H. Khan










