छठ महापर्व में बढ़ी भीड़ को लेकर छावनी के रेलवे ओवरब्रिज का अंधेरा 48 घंटे में करें दूर:_ गरिमा बिहार में BDO और 8 CO सहित 15 अधिकारियों को CM सम्राट चौधरी ने किया निलंबित जनता के टैक्स पर मौज और सुरक्षा से खिलवाड़,बेतिया परिवहन विभाग की नाक के नीचे भीड़ में ‘मौत’ बनकर दौड़ रहे ओवरलोड ट्रैक्टर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिला पश्चिम चंपारण में 4 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में DBT के माध्यम से 44.03 करोड़ रुपये हस्तांतरित दरभंगा में चांदी लूट की बड़ी साजिश का पुलिस ने किया खुलासा, 5 गिरफ्तार; 62 किलो से अधिक चांदी जैसा धातु बरामद दरभंगा में मर्डर! काशीकांत ठाकुर की गोली मारकर हत्या, भाग रहा कुख्यात कुमोद ठाकुर हथियारों के साथ गिरफ्तार।

जनता के टैक्स पर मौज और सुरक्षा से खिलवाड़,बेतिया परिवहन विभाग की नाक के नीचे भीड़ में ‘मौत’ बनकर दौड़ रहे ओवरलोड ट्रैक्टर

बेतिया:_लोकतंत्र में जनता मालिक होती है और उसी के टैक्स के पैसों से सरकारी तंत्र चलता है, लेकिन बेतिया में व्यवस्था की तस्वीर बिल्कुल उलट नजर आ रही है। यहाँ जनता की गाढ़ी कमाई से तनख्वाह और तमाम सुख-सुविधाएं भोगने वाले साहबों की जान तो बेशकीमती है, लेकिन आम आदमी की जान की कोई कीमत नहीं बची है। यह कड़वा सच बेतिया परिवहन विभाग की कार्यशैली को देखकर साफ समझा जा सकता है। ‘अपडेट न्यूज़ बिहार’ द्वारा लगातार ओवरलोड गाड़ियों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों से गुजरते ईंट लदे ट्रैक्टरों की खबरें प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बावजूद, विभाग की कुंभकर्णी नींद नहीं टूटी है। आखिर किसके संरक्षण और किस परिस्थिति में इन बेलगाम ओवरलोड वाहनों पर लगाम नहीं लग पा रही है, यह एक बेहद गंभीर और संदिग्ध विषय बन चुका है।
दीपावली बीतते ही बिहार के महापर्व छठ को लेकर बाजारों में रौनक और भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। छोटे वाहनों और खरीदारों की वजह से पूरा शहर पहले से ही जाम की चपेट में है, लेकिन इसी व्यस्ततम और घनी आबादी वाले मार्गों पर ईंट लदे ओवरलोड ट्रैक्टर मौत बनकर सरपट दौड़ रहे हैं। इसकी बानगी प्रतिदिन राज देवड़ी रोड पर देखने को मिल रही है, जहाँ मेले के कारण वैसे ही पैर रखने की जगह नहीं होती, ऊपर से ये ओवरलोड ट्रैक्टर बीच बाजार में घुसकर लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। आज भी इस रोड पर दर्जनों ट्रैक्टरों ने भीषण जाम लगा दिया, जिसके कारण तपती धूप में दर्जनों गाड़ियां और आम लोग घंटों फंसे रहे।
हैरानी की बात यह है कि न तो परिवहन विभाग को इसकी सुध है और न ही जिला प्रशासन को। आलम यह है कि नजरबाग पार्क के ठीक सामने, जहाँ प्रशासन की गाड़ियां भी खड़ी होती हैं, वहीं दर्जनों ओवरलोड और ईंट लदे ट्रैक्टर बेखौफ खड़े रहते हैं। प्रशासन की नाक के नीचे चल रहे इस खुले खेल पर परिवहन विभाग की चुप्पी कई बड़े सवाल खड़े करती है। अब तो शहर के लोगों में भी यह चर्चा आम हो चली है कि परिवहन विभाग और इन ओवरलोड माफियाओं के बीच ‘शह-मात’ का खेल चल रहा है, जिसके चलते कोई कार्रवाई नहीं की जाती। आखिर स्थानीय प्रशासन और परिवहन विभाग किस बात का इंतजार कर रहा है क्या किसी बड़ी अनहोनी और मासूम की जान जाने के बाद ही जांच और कार्रवाई की औपचारिकता निभाई जाएगी?

Mr.M.H. Khan
Author: Mr.M.H. Khan


Leave a Comment

और पढ़ें