डीएम की अध्यक्षता मे हुई जनसुनवाई और समाधान राष्ट्रीय एकता पर्व में दरभंगा की बेटी आराध्या ठाकुर ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा, देवी पार्वती के रूप में दी मनमोहक भरतनाट्यम प्रस्तुति पटना में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, खाद्य सुरक्षा मानकों में अनियमितताओं पर कार्रवाई वैज्ञानिक साक्ष्यों के प्रभावी संकलन एवं MedLEaPR पोर्टल के उपयोग से आपराधिक अनुसंधान और अभियोजन की गुणवत्ता होगी सुदृढ़ : _जिलाधिकारी घर में कभी पटाखा का भंडारण नहीं करें पटाखा विक्रेता-जिला अग्निशमन पदाधिकारी भारत-नेपाल के होम्योपैथिक चिकित्सकों का महासंगम बनेगा इंडो-नेपाल होम्योपैथिक सेमिनार, डॉ. संजय कुमार होंगे सम्मानित

राष्ट्रीय एकता पर्व में दरभंगा की बेटी आराध्या ठाकुर ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा, देवी पार्वती के रूप में दी मनमोहक भरतनाट्यम प्रस्तुति

 

दरभंगा :_ केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एकता पर्व 2026 के भव्य सांस्कृतिक मंच पर दरभंगा की प्रतिभावान बेटी आराध्या ठाकुर ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। देवी पार्वती के स्वरूप में आराध्या ने मनमोहक भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुत कर भारतीय शास्त्रीय नृत्य और सांस्कृतिक विरासत की अनुपम छटा बिखेरी।


आराध्या ठाकुर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, रोहिणी सेक्टर-25, नई दिल्ली की कक्षा आठवीं की मेधावी छात्रा हैं। वह दरभंगा निवासी समाजसेवी केशव ठाकुर की सुपुत्री हैं। राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित आयोजन में उनकी प्रभावशाली प्रस्तुति से दरभंगा जिले सहित उनके परिवार और विद्यालय परिवार में हर्ष एवं गर्व का माहौल है।


इस भव्य आयोजन में शिक्षा मंत्रालय (MoE) की संयुक्त सचिव एवं केंद्रीय विद्यालय संगठन की उपाध्यक्ष सुश्री प्राची पांडेय, KVS आयुक्त सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में आराध्या ने अपने नृत्य कौशल, भाव-भंगिमा और उत्कृष्ट मंच प्रदर्शन से दर्शकों की सराहना हासिल की।
राष्ट्रीय एकता पर्व का उद्देश्य ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करना तथा देश की विविध सांस्कृतिक परंपराओं को एक मंच पर प्रस्तुत करना है। इसी उद्देश्य को साकार करते हुए आराध्या ने भरतनाट्यम के माध्यम से भारतीय संस्कृति और शास्त्रीय कला की समृद्ध परंपरा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।


कम उम्र में राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर आराध्या ठाकुर ने दरभंगा का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिश्रम और कला के प्रति समर्पण का परिचायक है, बल्कि अन्य बच्चों को भी अपनी प्रतिभा निखारने और भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने की प्रेरणा देती है।

Mr.M.H. Khan
Author: Mr.M.H. Khan


Leave a Comment

और पढ़ें