बेतिया, पश्चिमी चंपारण :_बिना अनुज्ञप्ती के पटाखा का दुकान में विक्रय नहीं करें विक्रेता अन्यथा कार्रवाई की जाएगी साथ ही भंडारण के स्थान पर काम से कम दो वाटर CO2 डीसीपी पोर्टेबल अग्निशमन यंत्र एवं दो ड्रम पानी अवश्य रखें इसके संचालन की जानकारी उन्हें तथा अपने कर्मी को भी हो उक्त बातें मनीष कुमार ,जिला अग्निशमन पदाधिकारी कार्यालय स्थित मीना बाजार के पटाखा विक्रेताओं की बैठक मे दिशा निर्देश देते हुए कही आगे उन्होंने कहा कि घर में अधिक मात्रा में पटाखा का भंडारण ना करें दुकानों में पूजा पाठ के पश्चात जलती हुई दीपक ,अगरबत्ती अथवा मोमबत्ती जलते हुए छोड़कर कभी न जाए पतले बिजली के तारों पर ज्यादा वोल्टेज के बल्ब नहीं जलाएं अथवा उन्हें ओवरलोड नहीं करें दो बिजली के तारों को जोड़ते समय उसे पर टेप आवश्य लगायें बिजली के सॉकेट में सीधे तार ना घुसाये , इसमें हमेशा प्लौक का व्यवहार करें!


मौके पर संजय कुमार अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी एवं सभी अग्निक समेत पटाखा विक्रेता नेयाज अहमद,श्यामराज, विकास कुमार ,आशीष गुप्ता, सूरज कुमार आदि मौजूद रहे।
Author: Mr.M.H. Khan










