आचार्य नरेंद्र देव महाविद्यालय, शाहपुर पटोरी, समस्तीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में समस्तीपुर के मदर ब्लड बैंक, सदर अस्पताल समस्तीपुर की टीम तथा अनुमंडलीय अस्पताल, पटोरी की टीम ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। दोनों टीमों के सहयोग से रक्तदान शिविर का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर NSS स्वयंसेवकों के साथ महाविद्यालय के कर्मियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। रक्तदान शिविर का उद्देश्य लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में योगदान देना था।

इस अवसर पर सबसे पहले राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अमरजीत राम ने रक्तदान कर स्वयंसेवकों एवं अन्य लोगों को प्रेरित किया। उनके बाद राहुल कुमार, अजय कुमार आडवाणी, प्रिंस कुमार, ऋचा कुमारी, गीतांजलि शर्मा, स्वाती कुमारी सिंह, रूपेश कुमार, अंजली जायसवाल, गौरव कुमार, मो. तौसीफ अनवर, राजीव कुमार, रूपा कुमारी, रमेश कुमार, रवि कुमार, अमन कुमार, आशीष कुमार, शुभम कुमार, जितेन्दर कुमार, युवराज कुमार और सुशांत कुमार ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम के माध्यम से स्वयंसेवकों ने यह संदेश दिया कि रक्तदान महादान है और एक व्यक्ति का रक्तदान जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में सहायक हो सकता है। राष्ट्रीय सेवा योजना का यह प्रयास समाज सेवा, जन-जागरूकता और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अमरजीत राम ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाली दोनों अस्पतालों की टीमों, रक्तदाताओं, NSS स्वयंसेवकों तथा महाविद्यालय के कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे समाजहित के ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आएँ।
Author: Sanjay Kumar Sahni










