बेतिया:_पश्चिम चम्पारण जिले में लगातार हो वर्षा के बावजूद भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के तत्वावधान में आज बेतिया में सोवा बाबू चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया गया। उसके पूर्व माकपा कार्यालय से एक मार्च निकाला गया। मार्च को संबोधित करते हुए माकपा के पश्चिम चम्पारण जिला सचिव मंडल सदस्य प्रभुनाथ गुप्ता तथा भाकपा के जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयुक्त ने हल्फ़नामा देकर यह स्वीकार कर लिया है कि उसने चुनाव आयोग के अधिकार को ताक पर रखकर मनमाने तरीके से मतदाता सूची से लोगों का नाम काटकर भाजपा को जिताने में अपनी भूमिका निभाई है । ऐसी स्थिति में ज्ञानेश कुमार को अविलंब इस्तीफा दे देना चाहिए। लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार उसके बचाव में लगी हुई है ।तो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहा आंदोलन अब जन आंदोलन का रूप ले लिया है। जो किसी भी स्थिति में ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लिए बगैर समाप्त नहीं हो सकता।
वक्ताओं ने आह्वान किया कि 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में भारी संख्या में चंपारण से लोग जाएंगे। इस कार्यक्रम में माकपा जिला सचिव मंडल सदस्य शंकर कुमार राव, रामा यादव, मोहम्मद हनीफ, मनोज कुशवाहा, सोना देवी, प्रेमचंद प्रसाद, मुकेश यादव,अशोक सिंह,सहोदरी देवी,शांति देवी तथा सीपीआई के अशोक मिश्र,कृष्णनंदन सिंह,संजय सिंह,ध्रुव तिवारी सहित बड़े संख्या में लोग शामिल थे।

Author: Mr.M.H. Khan










