वैशाली में 16 महीने में 444 सड़क दुर्घटनाएं, 464 मौतें सदर अस्पताल,गंगवाड़ा में सिजेरियन के माध्यम से प्रथम प्रसव संपन्न, जिलाधिकारी ने जच्चा-बच्चा को नवजात शिशु किट प्रदान किया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सभी 40 अभ्यर्थियों के नामांकन स्वीकृत, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 13 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में निजी नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थानों के लिए BNRC पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया को लेकर अभिमुखीकरण कार्यक्रम 7348 स्टाफ नर्स की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती लोकतंत्र के हत्यारे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता सहित चुनाव आयोग के सभी सहयोगी पदाधिकारियों को बर्खास्त करो:किसान महासभा 

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सभी 40 अभ्यर्थियों के नामांकन स्वीकृत, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 13 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 1,26,951 तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 9,026 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

स्नातक निर्वाचन के लिए 138 और शिक्षक निर्वाचन के लिए 99 मतदान केंद्र निर्धारित

दरभंगा  :-बिहार विधान परिषद : 05- दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आज प्रमंडलीय सभागार, दरभंगा में निर्वाची पदाधिकारी-सह-आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा श्री हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

इस दौरान उन्होंने निर्वाचन की अद्यतन स्थिति, अभ्यर्थियों के नामांकन, मतदाताओं की संख्या, मतदान केंद्रों की व्यवस्था तथा निर्वाचन तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

नामांकन की स्थिति

आयुक्त श्री हिमांशु कुमार राय ने बताया कि 05-दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन दाखिल करने वाले सभी 40 अभ्यर्थियों के नामांकन स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 14 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से 13 अभ्यर्थियों के नामांकन स्वीकृत किए गए, जबकि एक अभ्यर्थी का नामांकन अस्वीकृत हुआ है। अस्वीकृत नामांकन वाले अभ्यर्थी मधुबनी जिले के हैं।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 1,26,951 मतदाता

आयुक्त ने बताया कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1,26,951 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें मधुबनी जिले में 29,316, दरभंगा जिले में 34,001, समस्तीपुर जिले में 34,429 तथा बेगूसराय जिले में 29,205 मतदाता शामिल हैं।

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 9,026 मतदाता

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 9,026 मतदाता पंजीकृत हैं। जिलेवार मतदाताओं की संख्या मधुबनी में 1,829, दरभंगा में 2,800, समस्तीपुर में 2,350 तथा बेगूसराय में 2,047 है।

दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 237 मतदान केंद्र निर्धारित

निर्वाचन को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत चारों जिलों में कुल 138 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें मधुबनी में 32, दरभंगा में 43, समस्तीपुर में 34 तथा बेगूसराय में 29 मतदान केंद्र शामिल हैं।

इसी प्रकार, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 99 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें मधुबनी में 23, दरभंगा में 32, समस्तीपुर में 24 तथा बेगूसराय में 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

निर्वाचन कर्मियों को तीन चरणों में दिया जाएगा प्रशिक्षण

आयुक्त ने बताया कि निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मियों को तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया जाना निर्धारित है। प्रथम चरण का प्रशिक्षण संपन्न हो चुका है। शेष प्रशिक्षण निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराया जाएगा, ताकि सभी कर्मी निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं का समुचित ढंग से निर्वहन कर सकें।

उन्होंने संबंधित जिलों के सहायक निर्वाची पदाधिकारियों एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े पदाधिकारियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयुक्त के सचिव  सुशील कुमार मिश्रा, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, अविनाश चंद्र, प्रभारी उपनिदेशक जन-सम्पर्क,  आशीष अमन सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

 

 

Mr.M.H. Khan
Author: Mr.M.H. Khan


Leave a Comment

और पढ़ें