सुशासन दिवस के अवसर पर पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत जी। इस दौरान उन्होंने 24 नवंबर 2005 को आदरणीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में शुरू हुई सुशासन की यात्रा के महत्व एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। नगर निगम में हंगामा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं को संरक्षित करने के संबंध में नगर आयुक को सौंपा आवेदन  इनरवा में दबंगई की हद! बेल्ट और रॉड से हमला, सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का आरोप; वीडियो साक्ष्य होने का दावा बथवरिया थाने के चौकीदार ने थानाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल! पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ। मुख्यमंत्री के दरभंगा आगमन पर  किसान महासभा ने निकाला विरोध प्रदर्शन, अधिकारी के माध्यम से मांग पत्र सौंपा, किसानों ने उठाए ज्वलंत मुद्दा 

वोट चोरी के आरोप से गरमाई सियासत, मोदी-शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ फूंका पुतला

पश्चिम चंपारण में वोटर लिस्ट और SIR को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले फूंके गए।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर नाम काटे गए हैं और चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के जरिए भाजपा को राजनीतिक लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई है। नेताओं ने इन आरोपों की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति ने कहा कि इंडिया गठबंधन की ओर से देशभर में यह आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की।

ओमप्रकाश क्रांति ने दावा किया कि बिहार समेत कई राज्यों में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं और इस मामले में विपक्ष की ओर से गंभीर सवाल उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक SIR समाप्त नहीं होता और हटाए गए मतदाताओं के नाम दोबारा नहीं जोड़े जाते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

वहीं, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के बिहार राज्य सचिवमंडल सदस्य प्रभु राज नारायण राव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश के बच्चों के भविष्य और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा और संसद तक संघर्ष ले जाने की बात कही।

वहीं शांति देवी ने भी केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मतदाता सूची में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर नाम काटे जाने के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि उनकी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान नरेंद्र मोदी इस्तीफा दो, नरेंद्र मोदी गद्दी छोड़ो और चुनाव आयोग के खिलाफ कार्रवाई करो जैसे नारे लगाए गए।

Mr.M.H. Khan
Author: Mr.M.H. Khan


Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन दिवस के अवसर पर पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत जी। इस दौरान उन्होंने 24 नवंबर 2005 को आदरणीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में शुरू हुई सुशासन की यात्रा के महत्व एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।