वैशाली में 16 महीने में 444 सड़क दुर्घटनाएं, 464 मौतें सदर अस्पताल,गंगवाड़ा में सिजेरियन के माध्यम से प्रथम प्रसव संपन्न, जिलाधिकारी ने जच्चा-बच्चा को नवजात शिशु किट प्रदान किया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सभी 40 अभ्यर्थियों के नामांकन स्वीकृत, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 13 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में निजी नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थानों के लिए BNRC पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया को लेकर अभिमुखीकरण कार्यक्रम 7348 स्टाफ नर्स की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती लोकतंत्र के हत्यारे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता सहित चुनाव आयोग के सभी सहयोगी पदाधिकारियों को बर्खास्त करो:किसान महासभा 

कार्यपालक अभियंता नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर EOU की छापेमारी, 83 लाख से अधिक की आय से अधिक संपत्ति का मामला

 

बिहार पुलिस मुख्यालय के आर्थिक अपराध प्रभाग ने योजना एवं विकास विभाग, मुंगेर के कार्यपालक अभियंता नारद कुमार दास के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। नारद कुमार दास पर अपनी वैध आय के ज्ञात स्रोतों से लगभग 64.93 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिला है, जिसकी कुल राशि 83,53,200 रुपये आंकी गई है।
इस संबंध में आर्थिक अपराध इकाई थाना में कांड संख्या-28/26 दर्ज करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी अधिपत्र प्राप्त करने के बाद, आज 8 अक्टूबर 2026 की सुबह पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में गठित टीमों ने भागलपुर, मुंगेर, पटना और मुजफ्फरपुर स्थित 5 अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की।
जांच एजेंसी द्वारा नारद कुमार दास के भागलपुर के तिलकामांझी स्थित आवास, मुंगेर के बेलन बाजार बंगाली टोला स्थित ठिकाने, मुंगेर स्थित स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के सरकारी कार्यालय, मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर स्थित राधिका अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 2F तथा पटना के रूपसपुर स्थित कुसुमपुरम मोहल्ले के आवास की सघन तलाशी ली जा रही है। आर्थिक अपराध इकाई के अनुसार, तलाशी की पूरी कार्रवाई संपन्न होने के बाद मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

Mr.M.H. Khan
Author: Mr.M.H. Khan


Leave a Comment

और पढ़ें