वैशाली में 16 महीने में 444 सड़क दुर्घटनाएं, 464 मौतें सदर अस्पताल,गंगवाड़ा में सिजेरियन के माध्यम से प्रथम प्रसव संपन्न, जिलाधिकारी ने जच्चा-बच्चा को नवजात शिशु किट प्रदान किया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सभी 40 अभ्यर्थियों के नामांकन स्वीकृत, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 13 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में निजी नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थानों के लिए BNRC पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया को लेकर अभिमुखीकरण कार्यक्रम 7348 स्टाफ नर्स की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती लोकतंत्र के हत्यारे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता सहित चुनाव आयोग के सभी सहयोगी पदाधिकारियों को बर्खास्त करो:किसान महासभा 

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की पहल पर दुर्गा पूजा समितियों की विशेष विचारणीय बैठक संपन्न

 

दरभंगा :_ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला दरभंगा के तत्वावधान में आज दिनांक 4 अक्टूबर 2026, रविवार को दरभंगा जिला एवं ग्रामीण क्षेत्र की दुर्गा पूजा समितियों की विशेष विचारणीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष श्री उमेश मंडल जी ने की, जबकि नेतृत्व जिला संयोजक श्री पंकज बाड़ी जी ने किया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद उत्तर बिहार प्रांत के उपाध्यक्ष श्री शशि नाथ दास जी तथा विश्व हिंदू परिषद दरभंगा विभाग के विभाग मंत्री श्री राजीव प्रकाश मधुकर जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन की पद्धति के अनुसार मां जगत जननी अंबा-दुर्गा के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात प्रदीप प्रज्ज्वलन गीत, एकात्मता मंत्र, तीन बार ॐकार तथा विजय महामंत्र—“श्री राम जय राम जय जय राम” का सामूहिक उच्चारण किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला सह मंत्री श्री सुमित कुमार राय जी ने किया तथा नगर अध्यक्ष श्री मोहन बाड़ी जी द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों एवं अतिथियों का परिचय कराया गया। सभी अतिथियों एवं पूजा समितियों के प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया।

बैठक में दरभंगा जिला की लगभग 25 तथा ग्रामीण क्षेत्र की लगभग 10 सार्वजनिक दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य एवं कार्यकर्ता अपने साथियों के साथ उपस्थित हुए।

बैठक में आगामी शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, धार्मिक एवं सामाजिक मर्यादा के अनुरूप संपन्न कराने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर सहमति बनी—

1. पूजा पंडाल के आसपास 100 से 200 मीटर की दूरी तक मांस, मछली, अंडा एवं मुर्गी आदि की दुकानों को बंद रखने के लिए संबंधित प्रशासन से समन्वय किया जाए।

2. पूजा पंडाल एवं मेले में अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंध रहे तथा धार्मिक वातावरण की मर्यादा बनाए रखी जाए।

3. विसर्जन यात्रा को पूर्णतः नशामुक्त रखा जाए। विसर्जन के दौरान नशे का सेवन करने वालों को रोका जाए तथा अश्लील गीतों से पूर्ण परहेज किया जाए।

4. प्रत्येक पूजा समिति द्वारा मेला एवं पूजा के दौरान कम से कम 10–20 स्वयंसेवकों को सक्रिय रखा जाए, जो अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर व्यवस्था एवं सुरक्षा में सहयोग करें।

5. पूजा पंडाल के आसपास प्राथमिक चिकित्सा, स्वच्छ पेयजल एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

6. डांडिया के नाम पर अश्लीलता एवं सामाजिक मर्यादा के उल्लंघन को किसी भी परिस्थिति में प्रोत्साहित न किया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वाले आयोजनों के विरुद्ध प्रशासन से आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की जाए।

7. सभी पूजा समितियों से आग्रह किया गया कि अष्टमी अथवा नवमी के दिन अपने-अपने पूजा पंडालों में समाज के लोगों की सहभागिता से शस्त्र पूजन का कार्यक्रम अवश्य आयोजित करें।

इन सभी विषयों पर विश्व हिंदू परिषद उत्तर बिहार प्रांत के उपाध्यक्ष श्री शशि नाथ दास जी ने गंभीरता एवं विस्तार से अपना मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने, संस्कार देने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का भी महत्वपूर्ण अवसर है।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद दरभंगा विभाग के विभाग मंत्री श्री राजीव प्रकाश मधुकर जी ने दुर्गा पूजा से जुड़े धार्मिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक दायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सभी पूजा समितियों से आग्रह किया कि इस वर्ष की दुर्गा पूजा “डांडिया मुक्त, अश्लीलता मुक्त एवं नशा मुक्त” हो। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पूजा पंडाल में अष्टमी अथवा नवमी को समाज के लोगों के साथ शस्त्र पूजन का आयोजन अवश्य किया जाए तथा पूजा की पवित्रता और सनातन परंपराओं की मर्यादा बनाए रखी जाए।

पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने बैठक में रखे गए सभी विचारणीय बिंदुओं का समर्थन करते हुए आश्वासन दिया कि पूजा के दौरान इन विषयों पर विशेष रूप से अमल किया जाएगा तथा शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं धार्मिक वातावरण बनाए रखने में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का पूर्ण सहयोग किया जाएगा।

बैठक में प्रमुख रूप से नगर संयोजक श्री शंकर कुमार, नगर सह संयोजक श्री शेखर साहनी, नगर मीडिया प्रभारी श्री रवि गुप्ता, जिला गौ रक्षा प्रमुख श्री राहुल शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी श्री आदित्य राज सहित विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्ष, सचिव, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त राम दरबार दुर्गा पूजा समिति के सचिव श्री विशाल कुमार, शिवाजी नगर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष श्री मुन्ना ठाकुर, स्टेशन रोड दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष श्री देवेंद्र गुप्ता, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष श्री लक्ष्मण चौधरी, भगत सिंह चौक दुर्गा पूजा समिति के सचिव श्री गोपी यादव, शाहगंज-बेटा क्षेत्र से श्री मनोज जी सहित दरभंगा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंत में नगर सह संयोजक श्री शेखर साहनी जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। तत्पश्चात शांतिपाठ एवं जयघोष के साथ बैठक का समापन हुआ।

Mr.M.H. Khan
Author: Mr.M.H. Khan


Leave a Comment

और पढ़ें