दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 04 अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 02 एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दो अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

 

दरभंगा  :-बिहार विधान परिषद के 05-दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत आज कुल चार अभ्यर्थियों द्वारा अपना नामांकन पत्र निर्वाची पदाधिकारी-सह-आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा हिमांशु कुमार राय के समक्ष दाखिल किया गया।

 

05-दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए आज दो (02) अभ्यर्थी श्री शिवनारायण प्रसाद (निर्दलीय) ने एक सेट में तथा रामदेव राय भारत की कम्युनिस्ट (मार्क्सवादी) ने 01 सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

 

वहीं, 05-दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए आज कुल (02) अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें  नवीन कुमार (निर्दलीय) ने 02 सेट में एवं नीलेश कुमार कन्हैया (निर्दलीय) ने एक सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

 

इस प्रकार, आज 05-दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 02 तथा 05-दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 02, कुल 04 अभ्यर्थियों  द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया।

Mr.M.H. Khan
Author: Mr.M.H. Khan


Leave a Comment

और पढ़ें