भगवानपुर में बांध टूटने पर भड़के ग्रामीण, जेई को पानी में फेंकने की कोशिश के बाद भारी बवाल, सड़क जाम कर किया हंगामा

भगवानपुर क्षेत्र में बांध टूटने से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मौके पर मौजूद कनिष्ठ अभियंता को खींचकर पानी में फेंकने की कोशिश की। देखते ही देखते माहौल बेहद तनावपूर्ण बन गया और आक्रोशित भीड़ हाथापाई पर उतारू हो गई। ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर रास्ता पूरी तरह जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी, डीएसपी, एसडीएम और जिला पंचायत अधिकारी समेत कई आला अफसर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अमले ने मोर्चा संभालते हुए आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति पर काबू पाया और मामले को शांत कराया। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल लगातार निगरानी बनाए हुए है।
Author: Sanjay Kumar Sahni











