
पूर्व डीजीपी विनय कुमार बने राज्य मुख्य सूचना आयुक्त, लोक भवन में हुआ भव्य शपथ ग्रहण

पटना,लोक भवन में राज्य मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्तों के पद एवं गोपनीयता का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने बिहार के पूर्व डीजीपी विनय कुमार को राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त पद की विधिवत शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित शासन और प्रशासन से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे।

समारोह के दौरान मुख्य सूचना आयुक्त के साथ अन्य नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों का भी पदभार ग्रहण कराया गया। प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और आम जनता तक सूचनाओं का सुचारू प्रवाह सुनिश्चित करने की दिशा में इस नई जिम्मेदारी को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लोक भवन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उनके अनुभव से राज्य की सूचना व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा जनहितैषी बनाने की उम्मीद जताई।
Author: Sanjay Kumar Sahni











