तीन दिनों की बारिश के बाद भी जलजमाव से मुक्त सघन शहरी क्षेत्र का रहना ‘स्वच्छता ही सेवा’ की एक बड़ी उपलब्धि:_गरिमा

महापौर ने नगर निगम के सफाई कर्मियों का धन्यवाद के साथ नियमित सफाई और जल निकासी व्यवस्था को बताया अभियान की बड़ी उपलब्धि,

रविवार को मौसम साफ होने पर नगर निगम के अनेक वार्डों का महापौर ने भ्रमण कर लगाते वर्षा से उत्पन्न स्थिति और जल निकासी व्यवस्था का लिया जायज़ा,

 

बेतिया:_ महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि कि बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से बीते तीन दिनों से बेतिया नगर निगम क्षेत्र सहित पश्चिम चंपारण जिले में लगातार बारिश का दौर शनिवार की आधी रात के बाद तक जारी रहा। लगातार वर्षा के बाद रविवार को मौसम साफ होने पर नगर निगम की महापौर ने शहर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर वर्षा से उत्पन्न स्थिति, जलनिकासी व्यवस्था और सड़कों की स्थिति का स्थलीय जायजा लिया।

महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि भ्रमण के दौरान सघन शहरी क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख मार्गों और मोहल्लों में कहीं भी कोई बड़े जलजमाव की स्थिति नहीं दिखाई दी। कई इलाकों में वर्षा के बाद सामान्य रूप से पानी निकल चुका था। इस स्थिति पर महापौर ने नगर निगम प्रशासन के स्वच्छता सेनानी बने सफाईकर्मियों सक्रियता और कर्मठता से मिली इस उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने कहा कि लगातार तीन दिनों तक हुई बारिश के बावजूद शहर के अधिकांश हिस्सों में जलजमाव नहीं होना सफाई और जलनिकासी व्यवस्था को लगातार दुरुस्त रखने का परिणाम है।

महापौर श्रीमती सिकारिया ने सफाई कर्मियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर निगम के सफाईकर्मी प्रतिकूल मौसम में भी अपने दायित्व का निर्वहन कर शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने इस स्थिति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू हुए ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल निर्धारित अवधि में सफाई गतिविधियां चलाना नहीं, बल्कि नियमित स्वच्छता, बेहतर जलनिकासी और नागरिकों की सहभागिता से शहर को स्वच्छ एवं जलजमावमुक्त बनाए रखने की स्थायी व्यवस्था विकसित करना है।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें