बिहार MLC शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र दरभंगा के संभावित निर्दलीय उम्मीदवार अरुण कुमार झा ने ठोका ताल लोकवार्ता के बैनर तले ‘बिहार बचाएगा लोकतंत्र’ का तीसरा कार्यक्रम आयोजित बिना नोटिस आयुष चिकित्सकों के क्लिनिको मे छापामारी कतई बर्दाश्त नहीं करेगा नीम संगठन-डा सुमित कुमार,जिला अध्यक्ष। आशा फैसलिटेटर संघ एटक की बैठक में उठा हक और सम्मान का मुद्दा, 30 दिन के भुगतान समेत कई मांगों पर जोर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर माहौल एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : जिला पदाधिकारी। 2674 विद्यालयों में गूंजा प्रकृति संरक्षण का संदेश, बच्चों ने बनाए पक्षियों के लिए घोंसले।

आशा फैसलिटेटर संघ एटक की बैठक में उठा हक और सम्मान का मुद्दा, 30 दिन के भुगतान समेत कई मांगों पर जोर

 

बेतिया:_आशा फैसलिटेटर संघ एटक की एक महत्वपूर्ण बैठक बलिराम भवन के सभागार में आयोजित हुई। बैठक में आशा फैसलिटेटरों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान एटक बिहार के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी ओम प्रकाश क्रांति भी मौजूद रहे।

 

बैठक में आशा फैसलिटेटरों को चयन पत्र देने, वर्तमान में 21 दिनों के बजाय पूरे 30 दिनों का भुगतान करने, फील्ड वर्क के लिए स्कूटी उपलब्ध कराने तथा भुगतान को नियमित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

 

इसके साथ ही सेवा से जुड़े मामलों में आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि के बजाय फैसलिटेटर द्वारा प्रस्तुत प्रमाण पत्र में दर्ज जन्मतिथि को मान्य करने की मांग भी रखी गई।

 

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आशा फैसलिटरों से लगातार फील्ड में महत्वपूर्ण कार्य लिया जाता है, ऐसे में उनकी समस्याओं का समाधान और सुविधाओं में सुधार जरूरी है। संघ की ओर से संबंधित मांगों को प्रमुखता से उठाते हुए उचित कार्रवाई की मांग की गई।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें