बिहार MLC शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र दरभंगा के संभावित निर्दलीय उम्मीदवार अरुण कुमार झा ने ठोका ताल लोकवार्ता के बैनर तले ‘बिहार बचाएगा लोकतंत्र’ का तीसरा कार्यक्रम आयोजित बिना नोटिस आयुष चिकित्सकों के क्लिनिको मे छापामारी कतई बर्दाश्त नहीं करेगा नीम संगठन-डा सुमित कुमार,जिला अध्यक्ष। आशा फैसलिटेटर संघ एटक की बैठक में उठा हक और सम्मान का मुद्दा, 30 दिन के भुगतान समेत कई मांगों पर जोर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर माहौल एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : जिला पदाधिकारी। 2674 विद्यालयों में गूंजा प्रकृति संरक्षण का संदेश, बच्चों ने बनाए पक्षियों के लिए घोंसले।

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर माहौल एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : जिला पदाधिकारी।

 

16वीं बिहार राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला वुशू प्रतियोगिता का भव्य आयोजन।

बेतिया:_ 16वीं बिहार राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला वुशू प्रतियोगिता-2026 का आयोजन 19 सितंबर 2026 को खेल भवन-सह-व्यायामशाला, बेतिया में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण श्री तरनजोत सिंह एवं महापौर, नगर निगम बेतिया श्रीमती गरिमा देवी सिकरिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

 

उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला खेल पदाधिकारी श्री राकेश कुमार, डॉ. राजेश रौशन, उपाध्यक्ष बिहार वुशू संघ, श्री मुकुटमणि, महासचिव, श्री सुमन मिश्रा, आयोजन अध्यक्ष श्री आलमगीर अशरफ, जिला महासचिव श्री आलोक कुमार, सीनियर उपाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कुमार सिंह, श्री अभिषेक बरनवाल, प्रो. रीता मिश्रा एवं श्री बनी बन्निक सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, शॉल एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर किया गया।

 

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

 

बिहार के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों का पश्चिम चम्पारण में स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें बेहतर प्रशिक्षण एवं खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं में जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना, अनुशासन एवं निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास है।

 

प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से 150 से अधिक सीनियर पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों तथा 50 तकनीकी पदाधिकारियों ने भाग लिया। भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के सीनियर वुशू कोच श्री विजेंद्र सिंह एवं श्री सुमित कुमार भी प्रतियोगिता में शामिल रहे।

 

प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ईशा मिश्रा एवं अपराजिता मिश्रा (मुजफ्फरपुर), सोनाली कुमारी (पटना), अर्पिता दास (भागलपुर), पूजा कुमारी (दरभंगा), राजा कुमार (मुजफ्फरपुर), रुबाब रब्बानी (मुजफ्फरपुर) तथा आलोक कुमार (पश्चिम चम्पारण) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं पूजा कुमारी (दरभंगा), रेवती रमण (दरभंगा) एवं रोहित कुमार (दरभंगा) ने रजत पदक प्राप्त किया। प्रिया सोनी ने कांस्य पदक हासिल किया।

 

पश्चिम चम्पारण वुशू संघ के अध्यक्ष श्री प्रतीक एडमिन ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार के राज्य स्तरीय आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तैयारी का अवसर मिलता है।

 

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल एवं अनुशासन का प्रदर्शन किया। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, तकनीकी पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल रहा।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें