बिहार MLC शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र दरभंगा के संभावित निर्दलीय उम्मीदवार अरुण कुमार झा ने ठोका ताल लोकवार्ता के बैनर तले ‘बिहार बचाएगा लोकतंत्र’ का तीसरा कार्यक्रम आयोजित बिना नोटिस आयुष चिकित्सकों के क्लिनिको मे छापामारी कतई बर्दाश्त नहीं करेगा नीम संगठन-डा सुमित कुमार,जिला अध्यक्ष। आशा फैसलिटेटर संघ एटक की बैठक में उठा हक और सम्मान का मुद्दा, 30 दिन के भुगतान समेत कई मांगों पर जोर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर माहौल एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : जिला पदाधिकारी। 2674 विद्यालयों में गूंजा प्रकृति संरक्षण का संदेश, बच्चों ने बनाए पक्षियों के लिए घोंसले।

तस्करी एवं मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करें: जिला पदाधिकारी।

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं तस्करी पर रोक को लेकर जिला पदाधिकारी ने दिए निर्देश।

 

भारत-नेपाल सीमा पर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, तस्करी की रोकथाम एवं सीमा क्षेत्र में प्रभावी निगरानी सहित NCORD से संबंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न।

बेतिया। जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण श्री तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में आज कार्यालय प्रकोष्ठ में भारत-नेपाल सीमा पर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, तस्करी की रोकथाम एवं सीमा क्षेत्र में प्रभावी निगरानी के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा विभिन्न विभागों एवं सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

 

बैठक के दौरान NCORD से संबंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक भी सम्पन्न हुई। इसमें मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार की रोकथाम, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी तथा नशीले पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित पदाधिकारी एवं सुरक्षा एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए तथा तस्करी से संबंधित मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

उन्होंने निर्देश दिया कि सीमा क्षेत्र में नियमित रूप से सघन जांच एवं निगरानी अभियान चलाया जाए। सीमा से जुड़े संवेदनशील मार्गों, चेक पोस्ट एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सूचना तंत्र को और मजबूत करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

जिला पदाधिकारी ने मादक पदार्थों, विशेषकर सूखा नशा के अवैध कारोबार एवं तस्करी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले में नशीले पदार्थों की आपूर्ति एवं बिक्री के स्रोतों की पहचान करते हुए तस्करों एवं अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही, स्कूल-कॉलेजों एवं युवाओं के बीच नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता अभियान को भी प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया।

 

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को नशीले पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध नियमित रूप से छापेमारी एवं जांच अभियान चलाने तथा जब्ती एवं कार्रवाई की अद्यतन रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

 

बैठक में अपर समाहर्ता, श्री राजीव रंजन सिन्हा सहित संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी, सीमा सुरक्षा से जुड़े अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें