बिहार MLC शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र दरभंगा के संभावित निर्दलीय उम्मीदवार अरुण कुमार झा ने ठोका ताल लोकवार्ता के बैनर तले ‘बिहार बचाएगा लोकतंत्र’ का तीसरा कार्यक्रम आयोजित बिना नोटिस आयुष चिकित्सकों के क्लिनिको मे छापामारी कतई बर्दाश्त नहीं करेगा नीम संगठन-डा सुमित कुमार,जिला अध्यक्ष। आशा फैसलिटेटर संघ एटक की बैठक में उठा हक और सम्मान का मुद्दा, 30 दिन के भुगतान समेत कई मांगों पर जोर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर माहौल एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : जिला पदाधिकारी। 2674 विद्यालयों में गूंजा प्रकृति संरक्षण का संदेश, बच्चों ने बनाए पक्षियों के लिए घोंसले।

पश्चिम चंपारण जिले में 14 क्लेफ्ट लिप एवं पैलेट से ग्रसित बच्चों को निःशुल्क शल्य चिकित्सा हेतु भेजा गया।  

बेतिया:_ पश्चिम चंपारण जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत चिन्हित क्लेफ्ट लिप एवं पैलेट से ग्रसित 14 बच्चों को दिनांक 20 सितंबर 2026 को एंबुलेंस के माध्यम से डंकन हॉस्पिटल, रक्सौल भेजा गया।

 

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत ऐसे बच्चों की पहचान आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में स्वास्थ्य जांच के दौरान की जाती है।

 

चिन्हित बच्चों का शीघ्रता से आवश्यक जांच एवं उपचार सुनिश्चित किया जाता है तथा पात्र बच्चों को निःशुल्क शल्य चिकित्सा एवं आवश्यक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

 

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में जन्मजात विकृतियों की समय पर पहचान कर उन्हें उचित उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि बच्चे स्वस्थ एवं सामान्य जीवन व्यतीत कर सकें।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें