बिहार MLC शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र दरभंगा के संभावित निर्दलीय उम्मीदवार अरुण कुमार झा ने ठोका ताल लोकवार्ता के बैनर तले ‘बिहार बचाएगा लोकतंत्र’ का तीसरा कार्यक्रम आयोजित बिना नोटिस आयुष चिकित्सकों के क्लिनिको मे छापामारी कतई बर्दाश्त नहीं करेगा नीम संगठन-डा सुमित कुमार,जिला अध्यक्ष। आशा फैसलिटेटर संघ एटक की बैठक में उठा हक और सम्मान का मुद्दा, 30 दिन के भुगतान समेत कई मांगों पर जोर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर माहौल एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : जिला पदाधिकारी। 2674 विद्यालयों में गूंजा प्रकृति संरक्षण का संदेश, बच्चों ने बनाए पक्षियों के लिए घोंसले।

_स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर राजद कार्यकर्ताओं की बैठक,

दरभंगा :_स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर राजद कार्यकर्ताओं की बैठक, अनिल कुमार झा को मजबूती से समर्थन देने का आह्वान किया गया! आगामी दरभंगा स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल, दरभंगा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक लहेरियासराय स्थित बैंक्वेट हॉल में निवर्तमान जिलाध्यक्ष उदय शंकर यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों राजद कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर चुनाव की तैयारियों एवं संगठनात्मक रणनीति पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं राजद नेता ललित कुमार यादव ने कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, एकजुटता और ताकत के साथ राजद के प्रत्याशी अनिल कुमार झा के पक्ष में कार्य करे। उन्होंने कहा कि स्नातक मतदाताओं के बीच व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर पार्टी की नीतियों और प्रत्याशी के विचारों को पहुंचाने की आवश्यकता है।

श्री यादव ने कहा कि पिछले छह वर्षों के दौरान वर्तमान विधान परिषद सदस्य की कार्यशैली को लेकर स्नातक मतदाताओं में असंतोष है और अनेक मतदाता स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार जाति, धर्म और संप्रदाय की सीमाओं से ऊपर उठकर आम कार्यकर्ता अनिल कुमार झा को अपना समर्थन और आशीर्वाद देने का वातावरण बन रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव में धनबल के मुकाबले जनबल की आवाज को मजबूत करने की जरूरत है।

राजद प्रत्याशी अनिल कुमार झा ने बैठक में दरभंगा जिले की स्नातक मतदाता सूची में बड़ी संख्या में मतदाताओं के विवरण में कथित त्रुटियों पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में 10,000 से अधिक मतदाताओं के नाम एवं विवरण में अनियमितता सामने आई है, जिससे बड़ी संख्या में मतदाताओं के मतदान के अधिकार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।

श्री झा ने कहा कि मतदाता सूची में नाम, पिता का नाम, पता एवं अन्य विवरणों में हुई कथित त्रुटियों को लेकर 8,000 से अधिक मतदाताओं को चिन्हित किया गया है तथा संबंधित विवरण आयुक्त, जिलाधिकारी एवं उपनिर्वाचन पदाधिकारी को उपलब्ध कराकर तत्काल सुधार की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि समय रहते त्रुटियों का निराकरण नहीं हुआ तो बड़ी संख्या में योग्य मतदाता मतदान से वंचित हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता का एक-एक वोट महत्वपूर्ण है और यह सुनिश्चित करना प्रशासन एवं सभी संबंधित पक्षों की जिम्मेदारी है कि योग्य मतदाताओं के नाम एवं विवरण मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज हों तथा उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

बैठक में निवर्तमान जिलाध्यक्ष उदय शंकर यादव के नेतृत्व में जिला स्तर पर एक मजबूत संचालन समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही प्रत्येक प्रखंड में पूर्णकालिक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपकर व्यापक मतदाता जनसंपर्क अभियान चलाने पर भी सहमति बनी।

बैठक को उमेश राय, गंगा राम गोप, उदय शंकर चौधरी, सुभाष पासवान, यास्मीन खातून, राजा पासवान, डॉ. स्नोस हैदरी, नीलाम्बर यादव, कैलास साह, अजय यादव सहित दर्जनों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता, मतदाता जनसंपर्क और चुनावी तैयारियों को लेकर अपने-अपने सुझाव दिए तथा आगामी चुनाव में पूरी मजबूती के साथ अभियान चलाने का संकल्प व्यक्त किया।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें