
प्रसिद्ध IVF स्पेशलिस्ट डॉ.रूही यासमीन ने फीता काटकर किया उद्घाटन


दरभंगा एकमी घाट स्थित राज रिसोर्ट में बुधवार को एकमी रेस्टोरेंट का शुभारंभ दरभंगा के प्रसिद्ध IVF स्पेशलिस्ट डॉ रूही यासमीन और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सलीम अहमद के द्वारा फीता काटकर किया गया।
बता दें कि एकमी स्थित राज रिसोर्ट में पहले से ही कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं – जैसे बड़ी गाड़ियों के लिए पार्किंग, बच्चों के लिए मिनी पार्क, स्विमिंग पूल, कैफे, बड़ा बैंक्वेट हॉल सहित कई आधुनिक सुविधाएं। सबसे खास बात है कि राज रिसोर्ट पूरी तरह लग्जरी है, यहां वह सारी सुविधा उपलब्ध है जो एक आधुनिक रिसॉर्ट में होती है।
वहीं कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद डॉ. रूही यासमीन ने कहा कि राज रिसोर्ट में एक रेस्टोरेंट की सुविधा नहीं थी, वह भी अब पूरी हो गई है। अब राज रिसोर्ट सभी सुविधाओं से लैस हो गया है।
इस अवसर पर विनीत कुमार, एच. के. झा, भावेश कुमार सिंह, अरविंद कुमार झा, मोहम्मद अबरार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Author: Darpan 24 News










