बेतिया, पश्चिमी चंपारण, बिहार:_समाहरणालय जिलास्थित जिला सभागार में जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया, तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की वित्तीय वर्ष 2025-26 चौथी तिमाही मार्च – 2026 एवं वित्तीय वर्ष 2026-27 पहली तिमाही जून 2026 के बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिलाधिकारी द्वारा पश्चिम चम्पारण जिला स्थित सभी बैंकों के विभिन्न मानदंडों के आधार पर प्रदर्शन की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी , द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम तिमाही के समाप्ति के पश्चात साख-जमा अनुपात, वार्षिक साख योजना की उपलब्धि, सरकार प्रायोजित योजना यथा-पीएमईजीपी, पीएमएफएमई, पीएम मुद्रा योजना, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना के तहत कृषि क्षेत्र में विभिन्न ऋण योजना यथा- केसीसी, पशुपालन, एसएचजी आदि की समीक्षा की गई।

अग्रणी जिला प्रबंधक ने बताया कि पश्चिम चम्पारण जिला का साख-जमा अनुपात वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम तिमाही की समाप्ति पर 86.60% हो गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम तिमाही के समाप्ति पर पश्चिम चम्पारण जिला में कुल जमा राशि 10003.58 करोड़ तथा कुल ऋण 8663.39 करोड़ रू० रहा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन बैंकों का यह अनुपात 60% से नीचे है वे इसे तत्काल रूप से आरबीआई के निर्देशानुसार, 60% से ऊपर ले जाने का प्रयास करें।
अग्रणी जिला प्रबंधक ने बताया कि पश्चिम चम्पारण जिला का वार्षिक साख योजना में उपलब्धि 2026-27 के प्रथम तिमाही के समाप्ति पर 13.65% है एवं अभी तक 25% वार्षिक साख योजना में उपलब्धि होनी चाहिए, परन्तु नहीं होने के कारण निदेश दिया कि अगले तिमाही तक वार्षिक साख योजना में उपलब्धि 50% तक करने को सुनिश्चित करे। वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम तिमाही के समाप्ति तक 2357.05 करोड़ की राशि वितरित की गई।
कृषि क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम तिमाही के समाप्ति तक जिले के बैंकों द्वारा 9136 किसानों को केसीसी जारी एवं नवीकृत किये गये जिसके माध्यम से 93.28 करोड़ रू० का ऋण राशि मुहैया कराया गया। जिले में कुल 140101 केसीसी खाते संचालित हैं। केसीसी पशुपालन एवं मत्स्य पालन योजना का समीक्षा के दौरान असंतोष व्यक्त किया और साथ ही इस योजनान्तर्गत विशेष जोर दिया जाये जिला पदाधिकारी द्वारा निदेशित किया गया। सरकार प्रायोजित योजना पीएमईजीपी & पीएमएफएमई योजना अतर्गत स्वीकृत आवेदन का फिजिकल वितरण यथाशीघ्र कराया जाये। अटल पेंशन योजना में जिले
का पुरे बिहार में चौथा स्थान है एवं जीवन ज्योति योजना और सुरक्षा बीमा योजना का लक्ष्य की प्राप्ति हेतु आवश्यक निदेश दिया
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बैंकों को भेजे गये ऋण आवेदनों का निष्पादन निर्धारित तट के अंदर करना सुनिश्चित करें तथा अनावश्यक कागजात की माँग ना करें। ऐसा करने पर बैंक के संबंधित अधिकारी की जिम्मेवारी तय हो सकती है। दिनांक 03.09.2026 को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत ऋण शिविर का आयोजन किया जाना है। जिसमे सभी बैंक के द्वारा 300 से अधिक लाभार्थी को स्वीकृत एवं वितरण करना सुनिश्चित करे। अध्यक्ष द्वारा अग्रणी जिला प्रबन्धक को निदेशित किया कि सभी बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक से सम्पर्क कर सभी बैंको का लक्ष्य निर्धारणकर उसकी एक रिपोर्ट बनाकर प्रस्तुत करे।
बैठक में आरबीआई, पटना के एल डी ओ राहुल कुमार ने सभी बैंकों के जिला समन्वयक को निर्देश दिया पश्चिम चंपारण जिले में जो क्षेत्र बैंकिंग सुविधा नहीं है, उस क्षेत्र का सर्वे रिपोर्ट बनाकर अपने जोनल ऑफिस के भेजे, जिससे उस क्षेत्र में बैंकिंग सुविधा यथाशीघ्र हो सके। सभी बैंक के बीसीएस अपने निर्धारित जगह पर ही बैंकिंग सुविधा प्रदान करें तथा संबंधित बैंक इसका लोकेशन आरबीआई तथा अन्य निर्धारित पोर्टल पर अद्यतन करेंगें।
बैठक में आरबीआई के अधिकारी द्वारा वित्तीय समावेशन एवं साक्षरता के लिए कैम्प का आयोजन करने एवं साइबर क्राइम फ्रॉड से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने इस कार्य के लिए बैंकों को आरबीआई द्वारा अधिकृत एनजीओ को सहयोग करने का भी निर्देश दिया । आरबीआई के द्वारा बैंकों को निर्देश दिया गया कि सभी रे-केवाईसी एवं डेफ खातों का सेटलमेंट शत-प्रतिशत सुनिश्चित हों 1
बैठक के अंत में अग्रणी जिला प्रबंधक राजेन्द्र कुमार पाण्डेय ने उपरोक्त सभी बिंदुओं पर बैंकों को लक्ष्य प्राप्त करने की सलाह देते हुए सभी उपस्थित सम्माननीय एवं माननीय सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया। बैठक में विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक एवं उच्च अधिकारी, लड़ो आरबीआई, डीडीएम नाबार्ड, बिहार सरकार के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारीगण एवं माननीय सदस्य आदि भी उपस्थित रहे ।
Author: Darpan 24 News










