राकेश कुमार भास्कर ने एसडीपीओ-2 के रूप में संभाला पदभार, क्षेत्र में पहले भी दे चुके हैं सेवाएं

 

बेतिया:_ पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार भास्कर ने बेतिया में एसडीपीओ-2 के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। योगदान देने के साथ ही उन्होंने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण को अपनी शीर्ष प्राथमिकता बताया।

उल्लेखनीय है कि राकेश कुमार भास्कर का इस क्षेत्र से पुराना अनुभव रहा है। वे पूर्व में योगापट्टी अंचल के पुलिस निरीक्षक और बेतिया नगर एवं मुफस्सिल थाना में बतौर थाना प्रभारी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। प्रशासनिक व्यवस्था के तहत योगापट्टी अंचल अब एसडीपीओ टाउन-2 के ही कार्यक्षेत्र में आता है। क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और स्थानीय गतिविधियों से पूर्व परिचित होने के कारण आमजन को बेहतर पुलिसिंग और त्वरित न्याय मिलने की उम्मीद है।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें

स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी), पश्चिम चम्पारण, बेतिया में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, वित्तीय समावेशन एवं ऋण वितरण की प्रागति की समीक्षा, कृषि एवं एमएसएमई ऋण पर विशेष बल।