दरभंगा में नल जल का पाइप तोड़ने और सरकारी पोखर पर अवैध कब्जा करने की शिकायत पहुंचा नगर आयुक्त के कार्यालय

दरभंगा के वार्ड संख्या-13, कटहलवाड़ी मोहल्ले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां सार्वजनिक जल-नल योजना की पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त करने और एक सरकारी पोखर पर अवैध कब्जे की कोशिश का आरोप लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना के कारण सैकड़ों परिवारों को पीने के पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। मामले को लेकर स्थानीय मोहल्लावासियों ने एकजुट होकर दरभंगा नगर निगम के नगर आयुक्त को एक लिखित आवेदन सौंपा है।

आवेदन में पूर्व वार्ड पार्षद निशा कुमारी उर्फ गुड्डन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि उन्होंने सार्वजनिक जल-नल पाइपलाइन में तोड़-फोड़ की, जिससे पूरे इलाके की जलापूर्ति बाधित हो गई है। इसका सबसे बुरा असर बुजुर्ग महिलाओं और छोटे बच्चों पर पड़ रहा है। सिर्फ पानी का संकट ही नहीं, स्थानीय लोगों ने एक और बड़ा खुलासा किया है। आवेदन के मुताबिक, वार्ड में स्थित सरकारी पोखर पर अवैध रूप से कब्जा करने की साजिश रची जा रही है।

मोहल्लावासियों का दावा है कि पाइपलाइन को इसलिए तोड़ा या हटाया जा रहा है ताकि सरकारी जमीन और पोखर पर अतिक्रमण का रास्ता साफ हो सके। लोगों ने आशंका जताई है कि अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा हो जाएगा और इलाके का जलस्रोत हमेशा के लिए नष्ट हो सकता है। कटहलवाड़ी के निवासियों ने नगर आयुक्त से मांग की है कि:

पूरे मामले का स्थल निरीक्षण कर निष्पक्ष जांच की जाए।क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की तुरंत मरम्मत कराकर पेयजल सेवा बहाल की जाए। सरकारी पोखर को भू-माफियाओं के अतिक्रमण से सुरक्षित करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। वही पूरे मामले पर दूसरे पक्ष की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है जैसे ही आती है वह भी आपको बताएंगे !

क्या आपके इलाके में भी ऐसी समस्याएं देखने को मिलती हैं? इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट करके जरूर बताएं। दरभंगा की तमाम अहम खबरों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें। धन्यवाद!

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें