टहरौली में बाढ़ प्रदेश से मिले पूर्व मंत्री प्रदीप जैन

बाढ़ पीड़ित की दुकान मकान की स्थिति

 

उत्तरप्रदेश(सुरेंद्र प्रजापति) _झांसी की टहरौली तहसील क्षेत्र में आने वाली नगर पंचायत तोड़ीफतेहपुर में बीते 27 अगस्त को आई अचानक नदी की बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ के पानी ने कई दुकानों के सामान को पूरी तरह बर्बाद कर दिया, तो वहीं कई गरीब परिवारों के मकान धराशायी हो गए।बाढ़ से मची इस तबाही की जानकारी मिलते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन सोमवार को तोड़ीफतेहपुर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और पीड़ित परिवारों व दुकानदारों से बातचीत कर उनका दर्द साझा किया।

बाढ़ पीड़ित से मिलने जाते हुए पूर्व मंत्री प्रदीप जैन

 

पीड़ितों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को बताया कि बाढ़ के बाद उनके सामने रोजी-रोटी और रहने का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। प्रदीप जैन ने सभी पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया और कहा कि प्रशासन को बिना किसी देरी के निष्पक्ष सर्वे कराकर पीड़ितों को तत्काल आर्थिक मुआवजा देना चाहिए।इसके बाद प्रदीप जैन ने एसडीएम टहरौली आशीष कुमार से मुलाकात की और शासन स्तर से जल्द से जल्द राहत राशि जारी करने की मांग की।

टहरौली एसडीएम से मुआवजे की बात करते हुए पूर्व मंत्री

वहीं मामले पर एसडीएम आशीष कुमार ने आश्वासन दिया है कि बाढ़ के नुकसान का सर्वे तेजी से कराया जा रहा है और जल्द ही नियमानुसार सभी पात्र परिवारों व दुकानदारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी जाएगी।

27 अगस्त की बाढ़ अपने पीछे तबाही के गहरे निशान छोड़ गई है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन का यह सर्वे कितनी जल्दी पूरा होता है और पीड़ितों के बैंक खातों तक राहत राशि कब तक पहुंच पाती है।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें