बहादुरपुर-देकुली पंचायत किसान काउंसिल का सम्मेलन सम्पन्न

21 सदस्यीय काउंसिल गठित, महंगाई और सुखाड़ के खिलाफ मार्च

बहादुरपुर, दरभंगा :_ बिहार राज्य किसान सभा से सम्बद्ध बहादुरपुर-देकुली पंचायत किसान काउंसिल का सम्मेलन मिर्जापुर कौआही स्थित सामुदायिक भवन प्रांगण में किसान सभा पंचायत अध्यक्ष सत्यनारायण पासवान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

सम्मेलन में प्रस्ताव कर बहादुरपुर प्रखंड को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करो महंगाई पर रोक लगाओ बहादुरपुर बिजली पंचायत में स्टेट बोरिंग चालू करोवर्षों से बसे गरीबों को बासगीत पर्चा दो, भूमिहीनों को जमीन-रोजगार-आवास दो औद्योगिक क्षेत्र एवं सैटेलाइट सिटी के नाम पर जबरन भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाओ- आमस-दरभंगा एवं रामनगर-रोसरा सड़क निर्माण में अधिग्रहित जमीन का वास्तविक बाजार मूल्य पर मुआवजा दो कृषि, जल एवं बिजली संकट दूर करने की मांग की गई सम्मेलन में

सर्वसम्मति से 21 सदस्यीय पंचायत काउंसिल का गठन किया गया:

अध्यक्ष – वीरेंद्र पासवान

उपाध्यक्ष सत्यनारायण पासवान

सचिव भाई जी देवी- संयुक्त सचिव -बद्री पासवान चुने गए

सम्मेलन के अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए बिहार राज्य किसान सभा के संयुक्त सचिव कॉ. श्याम भारती ने कहा कि _आमस एवं रामनगर-रोसरा सड़क में किसानों की जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिला, कई किसानों को आज तक भुगतान नहीं हुआ। औद्योगिक क्षेत्र एवंसैटेलाइट सिटी के नाम पर जबरन जमीन अधिग्रहण हो रहा है। केंद्र-राज्य सरकार किसान-मजदूर विरोधी है। खाद्य पदार्थों में मूल्य वृद्धि से आम लोग परेशान हैं। इस इलाके का एकमात्र अशोक पेपर मिल वर्षों से बंद है, नया उद्योग नहीं लग रहा, पुराने उद्योग चालू नहीं हो रहे। रोजगार नहीं मिलने से मजदूरों का पलायन जारी है। मनरेगा और चार श्रम कोड में बदलाव कर सरकार मजदूरों के अधिकारों पर हमला कर रही है।_

उन्होंने बताया कि *30 सितंबर को प्रेक्षागृह, पोलो मैदान, लहेरियासराय में राज्य स्तरीय भूमि अधिकार सम्मेलन* होगा जिसमें पूरे राज्य से 700 प्रतिनिधि शामिल होंगे, मुख्य वक्ता अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉ. अशोक धवले होंगे।

दरभंगा जिला किसान काउंसिल सचिव कॉ. रामसागर पासवान ने कहा कि _जल संकट से पूरा प्रखंड जूझ रहा है, फसलें जल रही हैं।_ उन्होंने बहादुरपुर समेत पूरे दरभंगा जिले को सुखाड़ घोषित करने की मांग की। उन्होंने बताया कि दरभंगा जिला किसान काउंसिल का 36वां सम्मेलन 24-25 अक्टूबर को बिरनिया में प्रस्तावित है, इससे पूर्व पंचायत एवं अंचल सम्मेलन पूरे किए जाएंगे। बिहार राज्य किसान काउंसिल सदस्य कॉ. सत्यनारायण मुखिया ने कहा कि _सम्राट चौधरी के राज में गरीब-किसान-मजदूर-महिलाओं पर हमले बढ़े हैं, सरकार बुलडोजर चलाने की कोशिश कर रही है, इसके खिलाफ एकजुट संघर्ष तेज करना होगा।

 

सम्मेलन के बाद मिर्जापुर कौआही सामुदायिक भवन से देकुली चौक तक महंगाई विरोधी मार्च निकाला गया और सभा कर महंगाई पर रोक और बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र को सुखाड़ घोषित करने की मांग की गई।

सभा को सुशीला देवी, रूबी देवी, , गणेश महतो, विनोद पासवान, आदि ने भी संबोधित किया।

 

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें