
दरभंगा :_ बिहार राज्य किसान सभा से सम्बद्ध बेनीपुर अंचल किसान काउंसिल की बैठक आज बेनीपुर स्टेडियम प्रांगण में किसान नेता कॉ. काशीनाथ ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई! बैठक में महंगाई, सुखाड़, बिजली-जल संकट, खाद की किल्लत, परचाधारियों की बेदखली और औद्योगिक क्षेत्र एवं सैटेलाइट सिटी के नाम पर किसानों से जबरन भूमि अधिग्रहण के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित बिहार राज्य किसान सभा के संयुक्त सचिव कॉ. श्याम भारती ने कहा कि _चीनी, प्याज समेत खाद्य पदार्थों में हुई मूल्य वृद्धि से आम लोग परेशान हैं। पेट्रोल-डीजल में भी बेतहाशा वृद्धि हुई है, वहीं बड़े पैमाने पर मिलावट हो रही है जिससे गाड़ी के इंजन और पार्ट्स खराब हो रहे हैं और माइलेज भी कम हो रहा है। केंद्र और राज्य सरकारें कॉर्पोरेट के पक्ष में खड़ी हैं। पूरा उत्तर बिहार सुखाड़ की चपेट में है! उन्होंने दरभंगा समेत पूरे उत्तर बिहार को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि _औद्योगिक क्षेत्र एवं सैटेलाइट सिटी के नाम पर किसानों से जबरन जमीन ली जा रही है। अशोक पेपर मिल वर्षों से बंद है, सरकारी स्टेट बोरिंग बंद हैं, किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। किसानों ने महंगे बीज और महंगी सिंचाई से खेती की थी मगर खेतों में दरार पड़ रही है। केंद्र और राज्य सरकार किसान-मजदूर विरोधी है। बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है, सरकार निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। किसानों का कर्ज माफ नहीं हो रहा, न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा।


उन्होंने किसानों के मुद्दों पर आंदोलन तेज करने का आह्वान किया।
बैठक को संबोधित करते हुए *दरभंगा जिला किसान काउंसिल सचिव कॉ. रामसागर पासवान* ने कहा कि _सरकार जमीन की समस्या का निदान नहीं कर रही। बिहार में डी. बंद्योपाध्याय आयोग की रिपोर्ट बनी थी, जिसने भूमिहीनों को एक एकड़ जोत और 10 डिसमिल बास की जमीन देने की सिफारिश की थी, मगर उस पर अमल नहीं हो रहा है। बड़ी संख्या में गरीब वर्षों से जमीन पर बसे हुए हैं, उन्हें पर्चा नहीं दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर गरीबों को जमीन से बेदखल करने की साजिश चल रही है।

उन्होंने बताया कि जमीन के मुद्दे को लेकर 30 सितंबर को लहेरियासराय स्थित प्रेक्षागृह ऑडिटोरियम में भूमि अधिकार सम्मेलन आयोजित होगा, जिसे मुख्य रूप से अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉ. अशोक धवले संबोधित करेंगे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि –
1 सितंबर से पंचायत सम्मेलन करने एवं 21 सितंबर कोबेनीपुर कर्पूरी आश्रम में बेनीपुर अंचल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
बैठक के बाद स्टेडियम से बेनीपुर अनुमंडल कार्यालय तक महंगाई विरोधी मार्च आयोजित किया गया। अनुमंडल कार्यालय के समक्ष परवेज आलम की अध्यक्षता में हुई सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने खाद्य पदार्थों में लगातार मूल्य वृद्धि के लिए केंद्र सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराया और महंगाई पर रोक लगाने की मांग की।
बैठक को रामधनी झा, रमन पासवान काशीनाथ ठाकुरलक्ष्मी झा विजय झा महेश साहनी उमाकांत यादव परवेज आलम चरित्र पासवान लालू राम गंगा सदा आदि ने भी संबोधित किया।
Author: Darpan 24 News










