
दरभंगा:_ जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में केंद्र की जनविरोधी नीतियों, आसमान छूती महंगाई, बेरोजगारी और विफल तंत्र के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। जनता के हक की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही अहंकारी सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश सड़कों पर साफ दिखाई दिया, जिसके विरोध में आज प्रधानमंत्री का कांग्रेस कार्यालय से अर्थी जुलूस निकालकर लहेरियासराय टावर पर अर्थी का दाह संस्कार किया गया।

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व दरभंगा कांग्रेस अर्बन जिला अध्यक्ष डॉ० जमाल हसन एवं दरभंगा जिला के प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीकांत पाठक ने किया इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश महासचिव डॉ. मुन्ना खान ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।

डॉ. मुन्ना खान ने हुंकार भरते हुए कहा:
“आज देश का हर वर्ग—चाहे वो युवा हो, किसान हो या आम नागरिक—इस सरकार की नीतियों से त्रस्त है। जनता के बुनियादी मुद्दों को छोड़कर सरकार सिर्फ ध्यान भटकाने की राजनीति कर रही है। कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर संसद तक आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी और इस दमनकारी सोच के आगे कभी नहीं झुकेगी।”
दरभंगा की जनता अब जाग चुकी है और इस तानाशाही का अंत तय है! जब तक आम लोगों को उनका अधिकार नहीं मिल जाता, हमारा यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

Author: Darpan 24 News










