
दरभंगा। बढ़ती महंगाई, चीनी एवं अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में आज दरभंगा जिला कांग्रेस कमेटी अर्बन के जिलाध्यक्ष डॉ. जमाल हसन के नेतृत्व में दरभंगा जिला कांग्रेस कार्यालय से लहेरियासराय टावर तक पद मार्च निकाला गया।

पद मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने कंधों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला लेकर “राम नाम सत्य है, मोदी का यही गत है”, “नरेंद्र मोदी हाय-हाय” और “जो सरकार निकम्मी है, वो सरकार बदलनी है” जैसे जोरदार नारे लगाए। कार्यकर्ताओं की नारेबाजी से पूरा लहेरियासराय इलाका गूंज उठा।

पुतला दहन के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. जमाल हसन ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार पूंजीपतियों के हितों की सरकार और गरीब विरोधी सरकार बन चुकी है। उन्होंने कहा कि महंगाई की मार से आम जनता की कमर टूट रही है, लेकिन सरकार के नेता जनता की परेशानियों को गंभीरता से लेने के बजाय महंगाई को सही ठहराने वाले बयान दे रहे हैं।

डॉ. जमाल हसन ने कहा कि चीनी के दाम बढ़ने पर भाजपा के कुछ बड़े नेताओं की ओर से यह तर्क दिया जा रहा है कि देश में डायबिटीज की बीमारी बढ़ रही है, इसलिए चीनी महंगी होने से जनता को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की रसोई का बजट बिगाड़कर बीमारी से लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती। सरकार को जनता की थाली और रसोई की चिंता करनी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में जी ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा से जुड़े व्यक्तिगत दिवालियापन मामले में करीब ₹22,006 करोड़ के admitted claims के मुकाबले लगभग ₹6.5 करोड़ के repayment plan की मंजूरी को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी महंगाई और आर्थिक दबाव से जूझ रहा है, जबकि बड़े आर्थिक मामलों में अलग-अलग मानदंड दिखाई देते हैं।

डॉ. जमाल हसन ने सवाल किया कि जब गरीब और मध्यम वर्ग महंगाई की मार झेल रहा है, तो सरकार की नीतियों का लाभ आखिर किसे मिल रहा है?
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज बनकर महंगाई और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी।
वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष सह दरभंगा अर्बन प्रभारी श्री रजनीकांत पाठक ने कहा कि महंगाई से आम जनता बेहद परेशान है। खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों ने लोगों के घर का बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के साथ मजबूती से खड़ी है और महंगाई के खिलाफ अपना संघर्ष लगातार जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि जनता को भाषण नहीं, महंगाई से राहत चाहिए और सरकार को जनता की परेशानियों का जवाब देना होगा।
कार्यक्रम में शामिल होने वालों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामपुकार चौधरी, गणेश चौधरी, परमानंद झा, रतिकांत झा, शिवनारायण पासवान, रीता मिश्रा, अरविन्द कुमार पासवान, कामदेव चौधरी, बिमलेन्दु ठाकुर, राघवेंद्र कुंवर, प्रिंस परवेज़, राजा अंसारी, हसमत अंसारी, बसंत झा, उदित चौधरी, मो. नसीम हैदर, एजाज़ खान, मो. चाँद, शादाब अतिकी, मुन्ना खान, मो. इरशाद, निराले, अरशद खान, अंसार हसन, शिबली नोमानी, लखन कुमार, मनोरंजन झा, नारायणजी झा, सुनील चौधरी, मिहिर झा, वसीम अहमद, मिथिलेश यादव सहित सैंकड़ों लोग मौजूद थे !
Author: Darpan 24 News










